विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतास में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस के उडे़ होश, कार से मिला साढ़े ₹66 लाख का कैश 

Published: Sun, 01 Nov 2026 12:00 PM (IST)

रोहतास के शिवसागर टोल प्लाजा पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक कार से 66.5 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं।

एआई जनरेटेड फोटो

एआई जनरेटेड फोटो

HighLights

  1. शिवसागर टोल प्लाजा पर 66.5 लाख रुपये नकद बरामद।

  2. पुलिस ने कार सवार दो महिलाओं और एक पुरुष को हिरासत में लिया।

  3. आयकर विभाग को सूचित कर नकदी के स्रोत की जांच जारी।

संवाद सूत्र, शिवसागर (रोहतास)। शिवसागर टोल प्लाजा के समीप शनिवार की देर रात स्थानीय थाने की पुलिस ने टोल प्लाजा के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान एक कार से करीब 66 लाख 50 हजार रुपया नकद बरामद किया है।

कार में सवार दो महिला व एक पुरुष को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, कार सवार वाराणसी से सासाराम की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान शिवसागर टोल प्लाजा के पास पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान के दौरान कार की तलाशी ली गई, जिसमें से 66 लाख 50 हज़ार रुपया जब्त किया गया है।

देर रात तक टोल प्लाजा के ऑफिस में एक महिला अधिकारी के साथ पुलिस जब्त नोटों की गिनती की। पुलिस ने कार से मिले रूपए को लेकर आयकर विभाग को सूचना दे दी है।

फिलहाल नकदी के स्रोत और उसे ले जाने के उद्देश्य की जांच की जा रही है। कार में सवार लोगों की पहचान सासाराम के जानी बाजार मुहल्ले के रहने वाले चंदन सोनी और उनके स्वजन के रूप में हुई हैं।

पूरी कार्रवाई को लेकर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। बताया जाता है कि धनतेरस का बाजार के लिए ये लोग वाराणसी गए थे, लेकिन सामानों की खरीद नहीं होने के कारण वापस लौट रहे थे। जिसके बाद चेकिंग के क्रम में कार से पैसे बरामद हो गए।

यह भी पढ़ें- मोबाइल पर लगातार आए ऐसे OTP कि फोन हो गया स्विच ऑफ, फिर बैंक खाते से उड़ गए 99 हजार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।