विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सासाराम: जितिया स्नान के दौरान काव नदी में बहीं 2 बच्चियां, खोजबीन में जुटी SDRF टीम

Published: Sun, 04 Oct 2026 08:59 AM (IST)

Sasaram News: दावथ प्रखंड के बक्सर बॉर्डर स्थित काव नदी में जितिया स्नान के दौरान दो बच्चियां तेज बहाव में बह गईं, जबकि एक को बचा लिया गया।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. काव नदी में जितिया स्नान के दौरान दो बच्चियां बहीं।

  2. एक बच्ची को महिलाओं ने बचाया, दो का पता नहीं चला।

  3. एसडीआरएफ टीम पटना से खोजबीन के लिए रवाना हुई।

संवाद सूत्र, दावथ (रोहतास)। प्रखंड क्षेत्र के बक्सर बॉर्डर स्थित पांचधरवा पुल के पास काव नदी में शनिवार संध्या घर वाले के साथ जितिया स्नान करने गई तीन लड़कियां तेज बहाव में बह गईं, जिसमें से एक को वहां स्नान कर रही महिलाओं ने बचा लिया।

अभी तक बच्चियों का पता नहीं चला है। जानकारी अनुसार डूबने की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर काफी देर रात तक खोजबीन किया।

सूचना मिलते ही मौके पर अंचलाधिकारी गौरव कुमार एवं राजस्व पदाधिकारी विकास कुमार पंडित घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम को सूचना दिया।

अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया की धवई निवासी जितेंद्र कुमार सिंह की 12 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी और भीम सिंह की 10 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी आसपास की व्रत करने वालीं महिलाओं के साथ काव नदी मे स्नान करने गई थीं, जिसमें तेज बहाव में बह गईं, जबकि तीसरी बच्ची को स्नान कर रही महिलाओं ने बचा लिया।

रविवार सुबह थानाध्यक्ष मनीष पंजियारा ने बताया कि एसडीआरएफ टीम पटना से चल चुकी है रास्ते में है पहुंचते ही खोजबीन जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मधेपुरा में NH 106 पर 3 बाइकों की भीषण बाइक, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से जख्मी