मधेपुरा में NH 106 पर 3 बाइकों की भीषण बाइक, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से जख्मी
मधेपुरा के उदाकिशुनगंज में NH 106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।
-1791084144621_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर
HighLights
उदाकिशुनगंज के NH 106 पर तीन बाइकों की टक्कर।
हादसे में एक युवक की मौत, पांच गंभीर घायल।
सभी घायलों को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
जागरण संवाददाता, मधेपुरा। उदाकिशुनगंज के रामबाग एनएच 106 पर शनिवार की रात तीन बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में छह युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
जख्मियों को अनुमंडलीय अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर कर दिया गया।
मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 उजानी रहटा निवासी मु. नुसराज के पुत्र मु. डब्ल्यू(19)के रूप में हुई है।
जख्मियों में उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के डोहटवारी वार्ड संख्या पांच निवासी बिलट पासवान के पुत्र सौरभ कुमार (18), अशोक पासवान के पुत्र अभिनंदन कुमार (21), सिंहेश्वर पासवान के पुत्र विक्रय पासवान (18), वार्ड संख्या 13 उजानी रहटा निवासी मु. शरीफ के पुत्र मु. सउद (19) और मु. अब्बास के पुत्र मु. अहद (19) शामिल हैं।
प्रत्यक्षदर्शी राजीव कुमार ने बताया कि तीनों बाइक पर दो-दो युवक सवार थे। किसी के पास हेलमेट नहीं था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज दूर तक सुनाई दिया।
स्थानीय लोगों ने मौके पर डायल 112 की पुलिस को सूचना दी। उसके बाद जख्मियों में कुछ को पीएचसी और कुछ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर कर दिया गया। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें- उमेश पाल हत्याकांड में वांटेड खालिद जफर पर भी जल्द कसेगा शिकंजा, पुलिस घोषित करेगी इनाम
