नल- जल योजना में 15 लाख रुपये का गबन
रोहतास। राज्य सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना नल-जल योजना में मची लूटपाट की परत खुलने लग
रोहतास। राज्य सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना नल-जल योजना में मची लूटपाट की परत खुलने लगी है। गड़बड़ी करने वाले ठेकेदार से लेकर पंचायत प्रतिनिधियों पर प्रशासनिक शिकंजा कस रहा है। सदर प्रखंड की बेलाढ़ी पंचायत के तीन अलग-अलग वार्ड में राशि हड़प जाने वाले आपूर्तिकर्ता रौशनी इंटरप्राइजेज के खिलाफ कुल 15 लाख से अधिक राशि गबन कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
एजेंसी संचालक सासाराम नगर थाना क्षेत्र के शेरगंज मोहल्ला निवासी सतीश कुमार गुप्ता पर मुफस्सिल थाना में दो व दरिगांव थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद ने बताया कि बेलाढ़ी पंचायत के वार्ड संख्या चार के सदस्य सत्येंद्र ¨बद व वार्ड पांच के सदस्य रुचि कुमारी की ओर से दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोनों प्राथमिकी में 15 लाख रुपये सरकारी राशि गबन किए जाने की बात कही गई है। बताते चले कि इसके अलावा दरिगांव थाना में वार्ड संख्या 9 के सदस्य सह उप मुखिया समसा परवीन ने आठ लाख से अधिक की सरकारी राशि का हड़प लेने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दरिगांव थानाध्यक्ष कृपाशंकर साह ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है। बताया कि रौशनी इंटरप्राइजेज के खिलाफ अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। अनुसंधान में आरोप सिद्ध होने के साथ ही गिरफ्तारी की जाएगी।