विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सासाराम-डेहरी होकर चलेंगी दिल्ली और ऋषिकेश की स्पेशल ट्रेनें, नोट करें पहुंचने का समय

Published: Tue, 13 Oct 2026 07:12 PM (IST)

रेलवे ने त्योहारों के मद्देनजर आनंद विहार-भागलपुर और योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता के बीच दो जोड़ी विशेष आरक्षित ट्रेनें चलाने का निर्णय ...और पढ़ें

सासाराम-डेहरी के रास्‍ते चलेगी स्‍पेशल ट्रेन।

सासाराम-डेहरी के रास्‍ते चलेगी स्‍पेशल ट्रेन।

HighLights

  1. आनंद विहार-भागलपुर विशेष ट्रेन 10 अक्टूबर से चलेगी।

  2. ऋषिकेश-कोलकाता विशेष ट्रेन 16 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

  3. सासाराम, डेहरी पर होगा इन ट्रेनों का महत्वपूर्ण ठहराव।

जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। पर्व को देखते हुए रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर तथा योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता के बीच दो जोड़ी आरक्षित विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। 

इसका ठहराव सासाराम, डेहरी, अनुग्रह नारायण रोड समेत अन्य स्टेशनों पर भी दिया गया है। गाड़ी संख्या 04062 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर विशेष ट्रेन 10 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04061 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन 11 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रतिदिन संचालित होगी।

आनंद व‍िहार से 12 बजे होगी रवाना 

आनंद विहार से 12.00 बजे खुलने के बाद अगले दिन भभुआ रोड (03.50/03.52), सासाराम (04.23/04.25), डेहरी ऑन सोन (04.50/04.52) पहुंचेगी। 

अनुग्रह नारायण रोड (05.08/05.10) तथा गया जंक्शन (06.30/06.35) होते हुए 13.30 बजे भागलपुर पहुंचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या 04061 भागलपुर से 16.30 बजे खुलकर गया जंक्शन (23.15/23.20) आएगी।

अगले दिन अनुग्रह नारायण रोड (00.05/00.07), डेहरी ऑन सोन (00.25/00.27), सासाराम (00.45/00.47), भभुआ रोड (01.18/01.20) तथा पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (02.10/02.20) होते हुए 20.00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

इस ट्रेन का ठहराव अलीगढ़ जं., टुंडला जं., गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, तिलैया, नवादा, वारिसलीगंज, शेखपुरा, किउल जं., अभयपुर, जमालपुर जं. और सुल्तानगंज स्टेशनों पर रहेगा।

16 अक्‍टूबर से 20 नवंबर तक चलेगी ऋष‍िकेश-कोलकाता स्‍पेशल 

वहीं गाड़ी संख्या 04312 योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता विशेष ट्रेन 16 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा वापसी में गाड़ी संख्या 04311 कोलकाता-योगनगरी ऋषिकेश विशेष ट्रेन 18 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी।

योगनगरी ऋषिकेश से 22.20 बजे खुलकर अगले दिन 17.40 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड (18.33/18.35), सासाराम (19.08/19.10), डेहरी ऑनसोन (19.28/19.30), अनुग्रह नारायण रोड (19.48/19.50) तथा गया जंक्शन (20.50/21.00) होते हुए अगले दिन 08.00 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04311 कोलकाता से 13.55 बजे खुलकर अगले दिन गया जंक्शन (00.25/00.30), अनुग्रह नारायण रोड (01.10/01.12), डेहरी ऑन सोन (01.18/01.20), सासाराम (01.35/01.37), भभुआ रोड (02.03/02.05) तथा पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (03.40/03.50) होते हुए 23.30 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।

ट्रेन का ठहराव हरिद्वार जं., मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, आलम नगर, उतरैतिया जं., रायबरेली जं., मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं., वाराणसी, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, गोमो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बांदेल. और नैहाटी. स्टेशनों पर रहेगा।

यह भी पढ़ें- छठ-दीपावली पर बड़ी राहत: 16 अक्टूबर से दौड़ेगी नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल, आरा में भी स्टॉपेज