विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सासाराम में बच्चे के नहर में डूबने के बाद आरा-सासाराम रोड जाम, ग्रामीणों ने शव रख कर किया विरोध प्रदर्शन 

Published: Sun, 04 Oct 2026 11:01 AM (IST)

सासाराम में जिउतिया पर्व पर मोकर नहर में स्नान के दौरान 14 वर्षीय किशोर बिट्टू की डूबने से मौत हो गई।

आरा-सासाराम रोड जाम। फोटो जागरण

आरा-सासाराम रोड जाम। फोटो जागरण

HighLights

  1. 14 वर्षीय किशोर बिट्टू की मोकर नहर में डूबकर मौत।

  2. आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर आरा-सासाराम पथ जाम किया।

  3. सुरक्षा व्यवस्था में कमी और मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण।

जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। जिउतिया पर मां संग स्नान करने गया 14 साल का बिट्टू मोकर नहर में डूबने के मामले में रविवार को सुरक्षा व्यवस्था पर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर आरा- सासाराम पथ को जाम कर ‌दिया। मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।

जिउतिया पर्व पर रविवार को मां के साथ स्नान करने गये अगड़ेर गांव निवासी रूपचंद के 14 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार की मोकर नहर में डूबने से मौत हो गयी थी। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी।

स्थानीय गोताखोरों ने नहर में शुरू की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में किशोर की तलाश शुरू करायी गई ।काफी प्रयास के बाद गोताखोरों ने बिट्टू का शव नहर से बाहर निकाला।

शव सड़क पर रखकर सासाराम-आरा पथ किया जाम

शव मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह उसे सड़क पर रखकर सासाराम-आरा मुख्य पथ को जाम कर दिया। ग्रामीणों के सड़क पर उतरने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।

नहर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने का आरोप

ग्रामीणों का कहना था कि नहर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम नहीं किये गये हैं।

ग्रामीणों ने घटना के लिए प्रशासनिक लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। सड़क जाम होने से सासाराम-आरा मुख्य पथ पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।

यह भी पढ़ें- महिला को बाल पकड़कर घसीटा; विरोध करने पर पीटा, मुजफ्फरपुर पुलिस की बर्बरता का वीडियो वायरल