विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में मंदिर से 2 किलो चांदी और सोने के गहने की चोरी, SP ने 5 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड  

Published: Sun, 22 Nov 2026 11:42 PM (GMT+05:30)

बिहार के रोहतास में भलुनीधाम मंदिर से मां यक्षिणी भवानी समेत अन्य प्रतिमाओं के लगभग 2 किलो चांदी और सोने के आभूषण चोरी हो गए।  

घटना की जांच करते एसपी राज, एसडीपीओ व अन्य अधिकारी। फोटो जागरण

घटना की जांच करते एसपी राज, एसडीपीओ व अन्य अधिकारी। फोटो जागरण 

HighLights

  1. भलुनीधाम मंदिर से मां यक्षिणी भवानी के आभूषण चोरी हुए।

  2. लगभग 2 किलो चांदी और सोने के गहने चुराए गए।

  3. सुरक्षा में लापरवाही पर पांच पुलिसकर्मी निलंबित, SIT गठित।

संवाद सहयोगी, डेहरी आन सोन (रोहतास)। बिहार के प्रसिद्ध सिद्ध शक्तिपीठ भलुनीधाम मंदिर में चोरों ने शनिवार रात गर्भगृह का ताला काटकर मां यक्षिणी भवानी समेत मंदिर की प्रतिमाओं के आभूषण चुरा लिए।

इस मामले में एपी राज ने बड़ा एक्शन लिया है। एसपी के अनुसार, मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में हुई लापरवाही के कारण पदाधिकारी सहित कुल पांच पुलिसकर्मियों को देर रात निलंबित कर दिया गया है।

निलंबित पुलिसकर्मियों में पुलिस अवर निरीक्षक शंभू शरण पासवान और कन्हैया चौहान, सिपाही सुनील कुमार पासवान, गौतम कुमार दास, महिला सिपाही सिकांति कुमारी शामिल हैं।

क्या हुई चोरी?

चोर मां का चांदी का मुकुट, छतरी, दो हार, छह पादुकाएं, सोने की नथिया और मंगटीका भी चुराकर ले गए। मंदिर के मुख्य दरवाजे पर स्थापित हनुमान प्रतिमा की सोने की दोनों आंखें और द्वार के दोनों ओर बाघों की प्रतिमाओं की चांदी की चारों आंखें भी उखाड़ ले गए।

रविवार सुबह पूजा के लिए पहुंचे पुजारियों ने ताला कटा देखा और गहने गायब पाए। सूचना पर पुलिस अधीक्षक राज ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

चोरों की गिरफ्तारी के लिए SIT गठित

चोरों की गिरफ्तारी और मामले के राजफाश के लिए एसआइटी गठित की गई है। बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि चोरी गए चांदी के आभूषणों का वजन करीब दो किलो है। पुजारी बच्चाजी पांडेय ने गहनों की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बताई है।

यह भी पढ़ें- भागलपुर के इस गांव में अजब-गजब मंजर: घर से निकली अर्थी, पर श्मशान में चिता पर नहीं थी लाश; वजह जान उड़ जाएंगे होश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।