विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भागलपुर के इस गांव में अजब-गजब मंजर: घर से निकली अर्थी, पर श्मशान में चिता पर नहीं थी लाश; वजह जान उड़ जाएंगे होश

Published: Sun, 22 Nov 2026 11:35 PM (GMT+05:30)

Bhagalpur Intercaste Marriage Symbolic Funeral Viral Video Rasalpur Police: भागलपुर के रसलपुर थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाली बेटी से नाराज परिजनों ने उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया। युवती के बालिग होने के कारण उसने कोर्ट में अपने पति के साथ रहने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद परिवार ने यह चौंकाने वाला कदम उठाया।

Bhagalpur Intercaste Marriage Symbolic Funeral Viral Video Rasalpur Police: भागलपुर के कहलगांव में अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने किया जीवित बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार

Bhagalpur Intercaste Marriage Symbolic Funeral Viral Video Rasalpur Police: भागलपुर के कहलगांव में अंतरजातीय प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने किया जीवित बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार

HighLights

  1. परिजनों ने जीवित बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया।

  2. बेटी ने प्रेम प्रसंग में अंतरजातीय विवाह किया था।

  3. बालिग युवती ने कोर्ट में पति संग रहने की इच्छा जताई।

संवाद सूत्र, कहलगांव (भागलपुर)। Bhagalpur Intercaste Marriage Symbolic Funeral Viral Video Rasalpur Police: रसलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते घर से फरार होकर अंतरजातीय विवाह करने वाली युवती के फैसले से आहत और नाराज परिजनों ने अनोखा व चौंकाने वाला कदम उठाया है। परिजनों ने अपनी जीवित बेटी से सभी सामाजिक और पारिवारिक रिश्ते तोड़ते हुए उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया।

घरवालों ने बाकायदा फूस की अर्थी सजाई, उस पर युवती की तस्वीर लगाई और गांव में शवयात्रा निकालकर अंतिम संस्कार की रस्म निभाई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (हालांकि, दैनिक जागरण वायरल वीडियो और फोटो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।)

बालिग युवती ने कोर्ट में प्रेमी सह पति के साथ रहने की जताई थी इच्छा

जानकारी के अनुसार, युवती के घर से लापता होने के बाद परिजनों ने अमडंडा थाना क्षेत्र के एक युवक को नामजद करते हुए उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को बरामद किया और उसका बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया।

चूंकि युवती बालिग है, इसलिए उसने न्यायालय के समक्ष अपने प्रेमी सह पति के साथ ही रहने की इच्छा जताई, जिसके बाद कोर्ट के निर्देश पर उसे युवक के साथ जाने दिया गया।

पांच वर्ष पहले युवक की बहन ने भी युवती की जाति के लड़के से किया था प्रेम विवाह

ग्रामीणों के बीच इस रिश्ते को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जाता है कि करीब पांच-छह वर्ष पूर्व उक्त युवक की बहन ने भी युवती की ही जाति के एक युवक से प्रेम विवाह किया था। बहन की ससुराल युवती के घर के बिल्कुल पड़ोस में थी।

इसी वजह से युवक का अपनी बहन के घर लगातार आना-जाना होता था। इसी क्रम में युवक और पड़ोस में रहने वाली युवती के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जो प्रेम प्रसंग में बदल गईं और बाद में दोनों ने घर से भागकर शादी रचा ली।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष?

इस संबंध में रसलपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवती को बरामद कर न्यायालय में उसका फर्द बयान दर्ज कराया था। युवती बालिग है और उसने न्यायालय में स्वेच्छा से युवक के साथ रहने की सहमति दी थी। थानाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें फिलहाल परिजनों द्वारा किए गए प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार की घटना की विस्तृत आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें- कटिहार में अंतरजातीय प्रेम विवाह पर जीवित बेटी का पिंडदान; पिता-भाई ने सिर मुंडवाकर किया श्राद्ध, तोड़े सारे रिश्ते

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।