सासाराम के फैमिली रेस्टोरेंट में चल रहा था ‘गंदा काम’, केबिन से कई युवक-युवतियां गिरफ्तार
पुलिस ने सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में छापा मारा, जहाँ केबिन में युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। इस ...और पढ़ें

बिन से कई युवक-युवतियां गिरफ्तार (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पायलट बाबा आश्रम के पास स्थित मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया। रेस्टोरेंट के में बने केबिन की जांच के दौरान पुलिस को कुछ युवक-युवतियां कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में रेस्टोरेंट संचालक समेत कई लोगों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी है।
खाद्य निरीक्षक और रेस्टोरेंट संचालक के बीच विवाद
एसपी राज के अनुसार, खाद्य निरीक्षक और रेस्टोरेंट संचालक के बीच विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीपीओ-2 संजीव कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने रेस्टोरेंट की जांच की। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
