सासाराम हाईवे पर भीषण हादसा, टोटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत; एक घायल
रोहतास के सासाराम में हाईवे पर टोटो की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर ...और पढ़ें
-1792485496154_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर
HighLights
सासाराम हाईवे पर टोटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत।
पश्चिम बंगाल निवासी मंटू दास की मौके पर मौत।
एक अन्य व्यक्ति देवदूलन राय चौधरी गंभीर रूप से घायल।
जागरण संवाददाता, रोहतास। सासाराम के दरिगांव थाना क्षेत्र में ताराचंडी के पास हाईवे पर मंगलवार की दोपहरकाजल होटल के पास टोटो की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चुंचुड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत साको मोड़ निवासी अमरदास के 40 वर्षीय पुत्र मंटू दास के रूप में हुई है।
वहीं, घायल की पहचान बैंडेल निवासी दीपक राय चौधरी के 46 वर्षीय पुत्र देवदूलन राय चौधरी के रूप में की गई है। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति प्रेमनगर से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान काजल होटल के पास उनकी बाइक की टोटो से टक्कर हो गई। हादसे में मंटू दास की मौत हो गई, जबकि देवदूलन राय चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायल व्यक्ति की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।
