विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे की बड़ी चूक: सासाराम से 21 मिनट पहले चल दी आनंद विहार एक्सप्रेस, कर्मियों को शो-कॉज

Published: Sun, 29 Nov 2026 04:30 PM (IST)

सासाराम जंक्शन से पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस निर्धारित समय से 21 मिनट पहले रवाना हो गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई। 

सासाराम से 21 मिनट पहले चल दी आनंद विहार एक्सप्रेस। (जागरण)

सासाराम से 21 मिनट पहले चल दी आनंद विहार एक्सप्रेस। (जागरण)

HighLights

  1. पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस सासाराम से 21 मिनट पहले रवाना हुई।

  2. रेल कर्मियों की लापरवाही से यात्रियों में अफरा-तफरी मची।

  3. रेलवे ने चालक, गार्ड, स्टेशन मास्टर से जवाब-तलब किया।

जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। रेल कर्मियों की लापरवाही और बड़ी चूक से सासाराम जंक्शन पर शनिवार की रात यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ट्रेन संख्या 18427 पुरी-आनंद विहार साप्ताहिक ट्रेन को निर्धारित समय से 21 मिनट पहले ही रवाना कर दिया गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई है।

हालांकि ट्रेन को एडवांस सिंगनल पर कुछ समय तक रोका गया ताकि यात्री आसानी से चढ़ सकें। मामला संज्ञान में आने के बाद यात्रियों के इंतजार में ट्रेन को समीप के कुदरा रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। मामला को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने चालक, गार्ड, स्टेशन मास्टर समेत परिचालन से जुड़े अन्य कर्मियों से जवाब मांगा है।

जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 18427 पुरी-आनंद विहार साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव गयाजी के बाद सासाराम जंक्शन पर ही दिया गया है। डीडीयू-गया रेलखंड पर गति सीमा बढाए जाने के बाद ट्रेन समय से पहले पहुंच जा रही है।

इस ट्रेन का सासाराम पहुंचने का निर्धारित समय रात 11.04 तथा 11.06 चलने का समय है। परंतु ट्रेन 10.42 में ही पहुंच गई और तीन मिनट बाद 10.45 में चल गई।

यात्रियों ने जब स्टेशन प्रबंधन से शिकायत की तो स्टेशन मास्टर जितेंद्र कुमार ने इस मामले में ट्रेन के गार्ड की गलती बता अपनी जवाबदेही को इतिश्री कर ली।

अब सबसे बड़ा सवाल यह कि भले ही समय से पहले ट्रेन स्टेशन पहुंच गई, परंतु समय पूर्व उसे चलने की अनुमति कैसे मिल गई। चालक और गार्ड को ट्रेन को चलने के लिए सिगनल कैसे दिया गया। इसे लेकर यात्री अब्दुल समद समेत अन्य ने भी अपनी परेशानी बयां की।

कर्मियों पर एक्शन

डीडीयू रेल डिवीजन के वाणिज्य प्रबंधक सह पीआरओ विश्वनाथ ने रेलवे के लिए बड़ी चूक बताते हुए कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए चालक, गार्ड समेत परिचालन से जुड़े अन्य कर्मियों से शो-कॉज समेत अन्य विभागीय कार्रवाई की गई है।

ट्रेन जैसे ही समय से पहले चली उसे एडवांस सिंग्नल पर रोक सभी यात्रियों को चढ़ाया गया। इसके बावजूद कोई यात्री छूटे नहीं, इसे ध्यान में रख ट्रेन को कुदरा स्टेशन पर रोका गया।

साथ ही स्थानीय रेल प्रशासन की ओर घोषणा कर आग्रह किया गया कि वे ट्रेन संख्या 13151 सियालदह-जम्मुतवी ट्रेन से कुदरा पहुंच गाड़ी नंबर 18427 पुरी-आनंद विहार में सवार हो सकते हैं। भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो इस पर ध्यान देने का निर्देश रेल कर्मियों को दिया गया है।

यह भी पढ़ें- कोहरे को लेकर 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक कई ट्रेनें रद, सोनपुर-छपरा रूट के यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।