पटना से काशी और कैमूर का सफर अब और आसान: रात में चलेंगी 2 नई बसें, कोचस वालों की भी बल्ले-बल्ले
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने पटना से कोचस होते हुए चांद (कैमूर) और वाराणसी के लिए दो नई बसें ...और पढ़ें

पटना से कोचस होकर चांद व वाराणसी के लिए चलेंगी दो नई बसें (AI Generated Image)
HighLights
पटना से चांद (कैमूर) और वाराणसी के लिए बसें।
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने सेवा शुरू की।
यात्रियों को रात में आवागमन में मिलेगी सुविधा।
संवाद सूत्र, कोचस (रोहतास)। प्रखंड क्षेत्र के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने पटना से कोचस होते हुए कैमूर जिले के चांद और वाराणसी के लिए दो नई बसों (Patna To Varanasi Bus) के परिचालन की शुरुआत की है।
इससे पटना, कोचस, कैमूर और वाराणसी के बीच यात्रा करने वाले लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी।
बस का शेड्यूल
निगम की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार, पटना से कोचस होते हुए चांद (कैमूर) जाने वाली बस रात्रि 10 बजे पटना से रवाना होगी। यह बस रात 2:15 बजे कोचस और सुबह 4:50 बजे चांद पहुंचेगी।
वहीं, पटना से वाराणसी के लिए दूसरी बस रात दो बजे चलेगी। यह बस सुबह 6:15 बजे कोचस पहुंचेगी तथा सुबह 10 बजे वाराणसी कैंट पहुंचेगी।
दोनों बसों के परिचालन से यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। खासकर रात में पटना से कोचस और कैमूर जाने वाले लोगों के साथ वाराणसी के यात्रियों को निजी वाहनों एवं अन्य साधनों पर निर्भरता कम होगी। नई बस सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है।
इस संबंध में आरा प्रतिष्ठान अधीक्षक ममता कुमारी एवं कोचस समयपाल शैलेन्द्र कुमार ओझा ने जानकारी दी।
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर से शुरू हुई सरकारी इंटर स्टेट बस सेवा, दिल्ली-बिहार रूट पर ऑनलाइन टिकट से करें यात्रा
यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर बिहारवासियों को सौगात, दिल्ली-यूपी समेत 5 राज्यों के लिए 155 स्पेशल बसें रवाना; चेक करें रूट