विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर से शुरू हुई सरकारी इंटर स्टेट बस सेवा, दिल्ली-बिहार रूट पर ऑनलाइन टिकट से करें यात्रा

Published: Thu, 05 Nov 2026 11:27 PM (IST)

Muzaffarpur Inter State Bus: मुजफ्फरपुर से अंतरराज्यीय सरकारी बस सेवा विधिवत शुरू हो गई है, जिससे पर्व-त्योहारों में यात्रियों को ...और पढ़ें

राज्य सरकार के निर्देश पर इन विशेष बसों का संचालन शुरू किया गया है।

राज्य सरकार के निर्देश पर इन विशेष बसों का संचालन शुरू किया गया है।

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर से अंतरराज्यीय सरकारी बस सेवा शुरू हुई।

  2. यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध।

  3. दिल्ली से बिहार आने वाली बसों में भारी भीड़ मौजूद।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Inter State Bus: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) के तहत अंतरराज्यीय (इंटर स्टेट) सरकारी बसों का परिचालन गुरुवार से विधिवत शुरू हो गया है।

क्षेत्रीय प्रबंधक रविकांत नारायण ने मुजफ्फरपुर बस पड़ाव से लगभग आधा दर्जन बसों को विभिन्न रूटों के लिए रवाना किया। पर्व-त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुगम आवाजाही और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार के निर्देश पर इन विशेष बसों का संचालन शुरू किया गया है।

दिल्ली से आने वाली बसों में भारी भीड़

फिलहाल मुजफ्फरपुर से दिल्ली जाने वाली सरकारी बसों में यात्रियों का दबाव कम है और 20 से 30 प्रतिशत सीटों पर ही यात्री रवाना हो रहे हैं। इसके विपरीत दिल्ली से बिहार आने वाली बसों में टिकटों के लिए मारामारी की स्थिति बनी हुई है।

हालांकि, माना जा रहा है कि छठ पर्व की समाप्ति के बाद दिल्ली लौटने वाले यात्रियों की संख्या में अचानक भारी उछाल आएगा और मुजफ्फरपुर से जाने वाली बसों में भी भीड़ बढ़ेगी।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा

यात्रियों की सुविधा के लिए इंटर स्टेट सरकारी बसों में ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे लोग पहले से कंफर्म टिकट प्राप्त कर यात्रा कर सकते हैं।

मुजफ्फरपुर के अलावा उत्तर बिहार के पड़ोसी जिलों सीतामढ़ी, शिवहर और मोतिहारी से भी विभिन्न अंतरराज्यीय रूटों पर बसों का परिचालन शुरू किया गया है।

रेलवे ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए इन सरकारी बसों को यात्रियों के लिए एक बेहतर और राहत भरा विकल्प माना जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर बिहारवासियों को सौगात, दिल्ली-यूपी समेत 5 राज्यों के लिए 155 स्पेशल बसें रवाना; चेक करें रूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।