सासाराम में लूट के खिलाफ व्यापारियों का हल्ला बोल, दुकानों की शटर गिराकर जताया विरोध; कोचस बाजार बंद
कोचस बाजार में कंचन स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में दिनदहाड़े हुई 3 करोड़ से अधिक की लूट के विरोध में शनिवार को व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं।

HighLights
कोचस में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में दिनदहाड़े करोड़ों की लूट।
तीन करोड़ से अधिक के गहने और दो लाख नकदी लूटी।
लूट के विरोध में व्यापारियों ने शनिवार को दुकानें बंद रखीं।
संवाद सूत्र, कोचस (रोहतास)। कोचस बाजार में स्थित कंचन स्वर्ण व्यवसायी के दुकान से दिन दहाड़े लूट की घटना के विरोध में व्यावसायिक संगठनों के आह्वान पर व्यवसायियों ने शनिवार को अपनी दुकानें बंद रखी हैं।
मंगलवार को यहां बाइक पर आए चार अपराधियों ने तीन करोड़ से अधिक के गहने और दो लाख नगद दुकानदार, कर्मियों और दो ग्राहक को बंधक बना हथियार के बल पर लूट लिए थे।

घटना में पुलिस को एक अपराधी का चप्पल और टोपी हाथ लगी थी। एफएसएल की टीम इसकी जांच में जुट गई है। अपराधियों द्वारा दुकान मालिक, तीन कर्मियों और दो ग्राहकों के मोबाइल छीनकर साथ ले जाने के बाद इन मोबाइल का अंतिम लोकेशन बक्सर जिला के राजपुर थाना क्षेत्र के मुखरांव गांव के समीप का मिला था।

यह क्षेत्र कैमूर जिला की सीमा से भी सटे है। पुलिस इस मामले में जांच शुरू कर दी है। गत वर्ष 25 अगस्त की रात भी चोरों ने दुकान का शटर काटकर लगभग 5.20 करोड़ रुपये के गहनों की चोरी हुई थी। उस मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार भी हुए थे।