विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: सासाराम में रामनवमी पर बवाल के बीच अमित शाह का दौरा रद, जिले में उपद्रव के बाद हालात तनावपूर्ण

By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
Published: Sat, 01 Apr 2023 12:10 PM (IST)

रामनवमी के मौके पर रोहतास जिले के सासाराम में हिंसा के बाद स्थिति तवानपूर्ण है। मामले की गंभीरता को देखते ...और पढ़ें

Bihar: सासाराम में रामनवमी पर बवाल के बाद अमित शाह का कार्यक्रम रद, जिले में उपद्रव के बाद हालात तनावपूर्ण
Bihar: सासाराम में रामनवमी पर बवाल के बाद अमित शाह का कार्यक्रम रद, जिले में उपद्रव के बाद हालात तनावपूर्ण

पटना, जागरण संवाददाता। रामनवमी के मौके पर रोहतास जिले के सासाराम में हिंसा (Violence in Sasaram) के बाद स्थिति तवानपूर्ण है। मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 144 लागू है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) का सासाराम में दो अप्रैल को निर्धारित कार्यक्रम रद कर दिया गया है।

भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने इसकी जानकारी दी। सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) सासाराम आने वाले थे, लेकिन बिहार सरकार ने धारा 144 लागू (Section 144 in Sasaram) की है। हमें इस कार्यक्रम को रद करना होगा। ऐसे हालात के बीच हम इस तरह का आयोजन कैसे कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि अमित शाह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज शाम 1 अप्रैल को पटना आएंगे। वे यहां वरीय नेताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर विचार करेंगे। फिर, रविवार को नवादा के हिसुआ में जनसभा को संबोधित करेंगे।

बता दें कि सासाराम में रविवार दो अप्रैल को भाजपा की ओर से सम्राट अशोक की जयंती समारोह मनाई जाने वाली थी। इसके साथ ही केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का सासाराम में जयंती समारोह संबोधित करने का कार्यक्रम भी रद हो गया है। शाह अब केवल नवादा जिले के हिसुआ में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने आएंगे।

रेलवे स्टेडियम में की गई थी तैयारी

बता दें कि दो अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सासाराम आने वाले थे। शुक्रवार को सांसद छेदी पासवान, डीएम धर्मेंद्र कुमार, एसपी विनीत कुमार, आरपीएफ कमांडेंट समेत अन्य अधिकारियों ने स्थानीय रेलवे स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लिया था। हालांकि, रामनवमी पर भड़की हिंसा के बाद इलाके में धारा 144 लागू है। 

प्रशासन ने आमजनों से की अपील

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। प्रभावित इलाकों में पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है। आमलोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने व गलत सूचनाओं को विभिन्न इंटरनेट मीडिया से प्रसारित नहीं करने की अपील की गई है। प्रशासन व पुलिस के अधिकारी अभी भी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।