विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Violence: सासाराम और बिहारशरीफ में पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च, डीएम-एसपी रख रहे हालात पर नजर

By Kumar RajatEdited By: Yogesh Sahu
Published: Fri, 31 Mar 2023 10:46 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर एक दर्जन डीएसपी समेत अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की ...और पढ़ें

Bihar Violence: सासाराम और बिहारशरीफ में पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च, डीएम-एसपी रख रहे हालात पर नजर
Bihar Violence: सासाराम और बिहारशरीफ में पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च, डीएम-एसपी रख रहे हालात पर नजर

राज्य ब्यूरो, पटना। सासाराम और बिहारशरीफ में तनाव, पथराव और आगजनी को लेकर पुलिस मुख्यालय स्तर से निगरानी की जा रही है।

एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि सासाराम और बिहारशरीफ दोनों ही जगहों पर स्थानीय पुलिस-प्रशासन अलर्ट है।

डीएम-एसपी पूरी स्थिति का जायजा ले रहे हैं। घटना के बाद फ्लैग मार्च निकाला गया है। मजिस्ट्रेट के साथ जिला पुलिस बल को जगह-जगह तैनात किया गया है।

आगे भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। एडीजी ने बताया कि रामनवमी पर राज्य में 1823 स्थानों पर जुलूस एवं शोभायात्रा निकाली गई।

इनमें शुक्रवार की दोपहर तक 1472 जगहों पर समापन हो गया। शेष जगहों पर भी देर रात तक समापन हो जाने की उम्मीद है। इसके अलावा 1312 जगहों पर चैती दुर्गा की प्रतिमा का भी विर्सजन होना है।

अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर एक दर्जन डीएसपी व अतिरिक्त बल तैनात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर एक दर्जन डीएसपी समेत अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, सासाराम में 10 डीएसपी, जबकि पटना में कार्यक्रम को लेकर दो अतिरिक्त डीएसपी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

मंच की सुरक्षा से लेकर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा सासाराम में अतिरिक्त पुलिस बल भी भेजा गया है।

सासाराम और बिहारशरीफ में तनाव की सूचना पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। डीएम-एसपी पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं। फ्लैग मार्च भी निकाया गया है। मजिस्ट्रेट के साथ स्थानीय स्तर पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। - जितेंद्र सिंह गंगवार, एडीजी पुलिस मुख्यालय