विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतास में सड़क हादसा: आरा-मोहनिया फोरलेन पर बुलेट की टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल

Published: Mon, 19 Oct 2026 06:30 PM (IST)

रोहतास के दिनारा में आरा मोहनियां फोर लेन पर बाइक की आमने-सामने की टक्कर में पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र घायल हो गया।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. दिनारा में बाइक टक्कर में पिता संजय सिंह की मौत।

  2. पुत्र सुधाकर कुमार घायल, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर।

  3. गलत दिशा से आ रही बुलेट बाइक ने मारी टक्कर।

संवाद सूत्र, दिनारा (रोहतास)। दिनारा थाना क्षेत्र के आरा मोहनियां फोर लेन पर समता कॉलेज गेट के पास सोमवार को बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार पिता की मौत हो गई जबकि पुत्र घायल हो गए।

मृतक संजय सिंह 49 वर्ष बताए जाते है जबकि उनके पुत्र सुधाकर कुमार घायल हो गए हैं। जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिनारा में कराया गया।

जानकारी के अनुसार संजय सिंह मिट्टी ठिकेदार का काम करते थे जहां ब्लाक परिसर में बन रहे भवन में मिट्टी भराई का कार्य चल रहे थे।

जिसे देखने के लिए घर से बाइक द्वारा छोटे पुत्र को लेकर दिनारा आ रहे थे। जैसे ही कॉलेज गेट के पास पहुंचे थे कि गलत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित बुलेट सवार ने जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे दोनों पिता पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिनारा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए संजय सिंह को बाहर रेफर कर दिया, जहां इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिए।

थानाध्यक्ष रंजित कुमार सिन्हा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर शव को पोस्टमार्टम करा स्वजन को सौंप दिया है।

बुलेट बाइक पर कौन था उसके बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया है। संजय की मौत से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- भागलपुर में पीरपैंती पावर प्लांट के पास पेड़ से टकराई बोलेरो, मैकेनिकल इंजीनियर की मौत; 5 घायल