विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डेहरी-गढ़वा रोड के बीच 20 अक्टूबर तक चलेगी बिना र‍िजर्वेशन वाली ट्रेन, त्‍योहार में घर आने-जाने वालों को राहत

Published: Fri, 16 Oct 2026 04:02 PM (GMT+05:30)

रेलवे ने दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए डेहरी ऑन सोन से गढ़वा रोड के बीच विशेष ...और पढ़ें

डेहरी ऑन सोन से गढ़वा के बीच स्‍पेशल ट्रेन।

डेहरी ऑन सोन से गढ़वा के बीच स्‍पेशल ट्रेन।

HighLights

  1. डेहरी-गढ़वा रोड के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू।

  2. दुर्गा पूजा यात्रियों की सुविधा हेतु परिचालन।

  3. अनारक्षित ट्रेन 20 अक्टूबर तक चलेगी।

जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। दुर्गा पूजा में आम यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने डेहरी ऑन सोन से गढ़वा रोड के बीच शुक्रवार से स्पेशल पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया। 

यह 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोनों तरफ से चलेगी। 14 कोच वाली यह अनारक्षित स्पेशल ट्रेन सभी छोटी-बड़ी स्टेशनों पर रुकेगी।

अनारक्ष‍ित ट्रेन चलने से लोगों को होगी सहूलियत 

इस ट्रेन के परिचालन से खासकर मजदूर वर्ग से जुड़े यात्रियों को अपने घर आने-जाने में सहूलियत होगी। गाड़ी संख्या 03658 / 03657 दोनों तरफ से पांच-पांच फेरे लगाएगी।

गाड़ी संख्या 03658 डेहरी ऑन सोन से 12:00 बजे प्रस्थान करेगी, जो सोननगर, बगाहा बिशुनपुर, अंकोरहा, बड़की सलैया, नबीनगर रोड, कजरत नवाडीह, जपला के रास्‍ते बढ़ेगी।

रात 9:30 बजे पहुंचेगी डेहरी ऑन सोन

वहां से हैदरनगर, कोसियारा, मोहम्मदगंज, सातबहिनी, उंटारी रोड, करकट्टा तथा सिगसिगी रुकते हुए 15:30 बजे गढ़वा रोड पहुंचेगी।

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या गढ़वा रोड से 18:00 बजे प्रस्थान करेगी, जो उक्त सभी स्टेशनों पर रूकते हुए रुकते हुए 21:30 बजे डेहरी ऑन सोन पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- अमृतसर से जयनगर, आनंद विहार से भागलपुर तक 11 स्पेशल ट्रेनें, त्योहारों में इन रूटों पर मिलेगी सुविधा