विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची से दिल्ली जा रही यात्री बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से रोहतास में टला बड़ा हादसा

Published: Thu, 05 Nov 2026 11:36 PM (IST)

रांची से दिल्ली जा रही एक यात्री बस में रोहतास के घोरघट गेट के पास अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

बस में लगी आग। (जागरण)

बस में लगी आग। (जागरण)

HighLights

  1. रांची से दिल्ली जा रही यात्री बस में अचानक आग लगी।

  2. चालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया।

  3. रोहतास के घोरघट गेट के पास बड़ा हादसा टल गया।

संवाद सूत्र, शिवसागर (रोहतास)। थाना क्षेत्र के घोरघट गेट के समीप एनएच-19 पर गुरुवार की रात रांची से दिल्ली जा रही यात्री बस में अचानक आग लग गई।

जिससे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। बस के पिछले हिस्से से धुआं उठता देख यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को तत्काल सड़क किनारे खड़ा कर दिया और उसमें सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बताया जाता है कि विजय रथ नामक सवारी बस रांची से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान घोरघट गेट के समीप बस के पिछले हिस्से से धुआं निकलने लगी।

Rohtas Bus Fire

यात्रियों के शोर मचाने पर चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस रोक दी। इस दौरान बस में सवार यात्रियों और उनके सामान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग से बस को मामूली नुकसान हुआ। हालांकि, चालक की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी।

सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें- श्राद्ध से लौट रहे थे घर, आरा-बक्सर फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा; चाचा की मौत और 2 भतीजे घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।