विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरसों, चना और मटर के सस्ते बीज चाहिए? बिहार कृषि ऐप से तुरंत करें अप्लाई 

Published: Tue, 17 Nov 2026 03:17 PM (IST)

रोहतास के डेहरी प्रखंड में कृषि विभाग रबी फसलों, विशेषकर तिलहन और दलहन की खेती को बढ़ावा दे रहा है। ...और पढ़ें

किसानों को बीज बांटते अधिकारी (सोर्स: जागरण)

किसानों को बीज बांटते अधिकारी (सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. डेहरी में रबी फसलों, विशेषकर तिलहन-दलहन, को बढ़ावा।

  2. सरसों और चना की खेती के लिए किसानों का चयन।

  3. बिहार कृषि ऐप से अनुदानित बीज हेतु ऑनलाइन आवेदन।

संवाद सहयोगी, डेहरी आन सोन (रोहतास)। डेहरी प्रखंड क्षेत्र के वित्तीय वर्ष 2026-27 में रबी फसल की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग की ओर से तिलहन और दलहन फसलों की खेती पर विशेष जोर दिया जा रहा है। 

इसके तहत सरसों की खेती के लिए चार पंचायतों में 60 किसानों का चयन कर 60 एकड़ में फसल प्रदर्शन (डेमो) कराया जाएगा। वहीं, चना की खेती के लिए 25 किसानों का क्लस्टर बनाया गया है।

प्रत्येक पंचायत में 15 किसानों का चयन

डेहरी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सरसों की खेती के लिए बेरकप, दहाउर, पतपुरा और चकनहां पंचायतों में क्लस्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक पंचायत में 15 किसानों का चयन किया गया है। 

बेरकप पंचायत के भुसहुला और चैनपुर, दहाउर पंचायत के सुअरा और चकिया, पतपुरा के पतपुरा, घोंघहा और ओझवलिया तथा चकनहा पंचायत के पटनवा और बडिहां गांव को इसमें शामिल किया गया है। प्रत्येक किसान को एक एकड़ में सरसों की खेती का डेमो करना है। इसके लिए कुल 1 क्विंटल 20 किलोग्राम बीज का लक्ष्य निर्धारित है।

चना की खेती के लिए 25 किसानों का चयन 

इसी तरह गंगौली पंचायत के सिधौली और अहिबरनपुर गांव में चना की खेती के लिए 25 किसानों का चयन किया गया है। प्रत्येक किसान एक एकड़ में चना की खेती करेगा। इसके लिए आठ क्विंटल बीज का लक्ष्य रखा गया है।

इसके अलावा अनुदानित बीज वितरण के तहत राई-सरसों के लिए 6 क्विंटल 30 किलोग्राम, मटर के लिए 14 क्विंटल 80 किलोग्राम तथा चना के लिए 2 क्विंटल 18 किलोग्राम बीज का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बिहार कृषि ऐप से होगा ऑनलाइन आवेदन

विभाग के अनुसार सरसों, चना, मटर और गेहूं सहित सभी फसलों के बीज के लिए किसानों को बिहार कृषि ऐप के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कैफे या सीएससी सेंटर से आवेदन किया जाएगा। किसानों से समय पर आवेदन कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई है। मौके पर भीएलडब्लयू संजय कुमार, किसान सलाहकार अमित कुमार, हरेन्द्र सिंह, कार्यपालक सहायक उपेंद्र कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।