विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टमाटर और बैंगन में फूल-फल नहीं आ रहा तो करें एक स्प्रे, आरा के कृषि वैज्ञानिक ने बताया ये अचूक फॉर्मूला

Published: Tue, 17 Nov 2026 03:03 PM (IST)

भोजपुर के किसानों को टमाटर और बैंगन की खेती में फूल-फल न आने की समस्या का सामना करना पड़ रहा ...और पढ़ें

टमाटर और बैंगन में फूल-फल नहीं आ रहा तो करें एक स्प्रे (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

टमाटर और बैंगन में फूल-फल नहीं आ रहा तो करें एक स्प्रे (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

अरुण प्रसाद, आरा। भोजपुर के किसानों के लिए टमाटर और बैंगन की खेती में इन दिनों दो बड़ी समस्या आ रही है - पौधों का बढ़वार रुकना और फूल-झड़ना। 

जिले के अगिआंव प्रखंड अंतर्गत पवार पंचायत के खनेट गांव निवासी किसान रजनीश राय ने बताया कि उनका टमाटर 45-50 दिन का और बैंगन 70 दिन का हो गया है। नर्सरी से पौधा लाकर डीएपी, यूरिया, पोटाश और रोजर-मिराकुलान तक का छिड़काव कर चुके हैं, लेकिन फिर भी फल नहीं बन रहा। 

बैंगन में तो बारिश के बाद जड़ गलन की बीमारी भी लग गई थी। इस सवाल का समाधान बताया है कृषि वैज्ञानिक प्रवीण कुमार द्विवेदी ने।

क्या करना है? वैज्ञानिक की सलाह

डॉ. द्विवेदी के अनुसार, किसान अब नाइट्रोजन (डीएपी/यूरिया) देना बंद कर दें। पौधे को अब फूल और फल के लिए ताकत चाहिए, बढ़वार के लिए नहीं। इसके लिए एक विशेष घोल का स्प्रे करें। एक लीटर पानी में घोलें -0:52:34 एनपीके - 5 ग्राम, बोरॉन - 2 ग्राम, चिलेटेड जिंक - 2 ग्राम। इसे अच्छी तरह मिलाकर पूरे पौधे पर तर-बतर कर छिड़काव करें।

क्यों कारगर है ये फॉर्मूला?

0:52:34 एनपीके: इसमें नाइट्रोजन शून्य है। ये पौधे को फूल से फल बनाने की ताकत देता है और फूलों को झड़ने से रोकता है।बोरॉन: टमाटर-बैंगन में फूल झड़ने और फल टेढ़ा-मेढ़ा होने की सबसे बड़ी वजह बोरॉन की कमी है।

चिलेटेड जिंक: जड़ गलन और बारिश के बाद पौधे में जो सुस्ती आई है, उसे दूर कर नई कोंपल और फूल लाने में मदद करेगा।

कब और कैसे करें स्प्रे?

शाम के समय 4 बजे के बाद स्प्रे करें। पहला स्प्रे अभी करें और दूसरा 10-12 दिन बाद दोहराएं। रोजर और मिराकुलान का प्रयोग 3 दिन पहले हो चुका है, इसलिए अब 5-6 दिन का गैप देकर ही ये स्प्रे करें। खेत में पानी जमा न होने दें, जड़ गलन दोबारा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- अच्छी कमाई के लिए दुमका के किसानों का स्मार्ट प्लान: धान कटते ही खेतों में उगाएंगे फूलगोभी, टमाटर और आलू-सरसों


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।