सासाराम के रास्ते आरा-रांची के बीच चलेगी एक और एक्सप्रेस ट्रेन, सप्ताह में 6 दिन मिलेगी सेवा
भोजपुर-रोहतास के लोगों को जल्द ही आरा-रांची एक्सप्रेस (18639/18640) की नियमित सेवा मिल सकती है। रेलवे इसे सासाराम-सोननगर-पलामू-डाल्टनगंज के रास्ते ...और पढ़ें

सासाराम के रास्ते आरा-रांची के बीच चलेगी एक और एक्सप्रेस ट्रेन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। भोजपुर-रोहतास जिले के लोगों को रांची जाने के लिए जल्द ही एक और ट्रेन मिलने की उम्मीद है। आरा से रांची को फिलहाल सप्ताह में तीन दिन चलने वाली 18639/18640 (Ara Ranchi Express Train) को नियमित कर उसे सासाराम-सोननगर-पलामू व डाल्टेनलगंज के रास्ते चलाने पर रेलवे विचार कर रहा है।
वर्तमान में यह ट्रेन सप्ताह में सोमवार, गुरुवार और शनिवार को गोमो, कोडरमा, गया मार्ग से चलती है। यह ट्रेन झारखंड और बिहार के बीच एक अहम कड़ी मानी जाती है, लेकिन अब इसके रूट और फ्रीक्वेंसी में बदलाव कर इसे और अधिक जनोपयोगी बनाए जाने पर कार्य किया जा रहा है। इससे सासाराम-आरा रेलखंड पर रेल कनेक्टिविटी को बढ़ाने में विभाग को और सहूलियत हो जाएगी।
रेलवे द्वारा प्रस्ताव है कि शेष दिनों में इस ट्रेन को लोहरदगा, टोरी, डाल्टनगंज (पलामू) रूट से चलाई जाएगी। इससे आरा व पलामू प्रमंडल सीधे आरा से जुड़ जाएगा और रांची-आरा के बीच ट्रेन सेवा सप्ताह में छह दिन उपलब्ध हो सकेगी।
वर्तमान स्थिति में डाल्टनगंज, गढ़वा और जपला जैसे प्रमुख स्टेशनों से आरा जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन उपलब्ध नहीं है। यात्रियों को आरा, सासाराम गया या अन्य स्टेशनों पर बदलकर जाना पड़ता है, जिससे समय और असुविधा दोनों बढ़ती हैं।
यदि रांची-आरा एक्सप्रेस को लोहरदगा-टोरी-डाल्टनगंज रूट से चलाई जाती है, तो पलामू प्रमंडल के हजारों यात्रियों को पहली बार आरा के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी। यह खासकर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
प्रस्तावित योजना के तहत ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी तीन दिन वाया कोडरमा और तीन दिन वाया डाल्टनगंज। इससे रांची और आरा के बीच नियमित यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे। ट्रेन की फ्रीक्वेंसी बढ़ने से भीड़ का दबाव कम होगा और यात्रा अधिक सुगम बनेगी।
खास बात यह है कि लोहरदगा, टोरी लाइन एक छोटा और वैकल्पिक मार्ग है, जिससे रांची से आरा की दूरी और यात्रा समय दोनों में कमी आ सकती है।
यह भी पढ़ें- रांची-आरा एक्सप्रेस 18640/18641 का रूट बदलने का प्रस्ताव, पलामू को मिलेगी डायरेक्ट कनेक्टिविटी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।