रांची-आरा एक्सप्रेस 18640/18641 का रूट बदलने का प्रस्ताव, पलामू को मिलेगी डायरेक्ट कनेक्टिविटी
रांची-आरा एक्सप्रेस (18640/18641) के रूट में बदलाव का प्रस्ताव है। वर्तमान में यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन कोडरमा-गया मार्ग ...और पढ़ें

रांची-आरा एक्सप्रेस अब पलामू रूट से भी चलेगी! यात्रियों को मिलेगी सीधी सुविधा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, आरा। रांची रेल मंडल के अंतर्गत संचालित रांची, आरा एक्सप्रेस (18640/18641) वर्तमान में सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, गुरुवार और शनिवार) गोमो, कोडरमा, गया मार्ग से चलती है। यह ट्रेन झारखंड और बिहार के बीच एक अहम कड़ी है, लेकिन इसके रूट और फ्रीक्वेंसी में बदलाव कर इसे और अधिक जनोपयोगी बनाया जा रहा है।
रेलवे के द्वारा प्रस्ताव है कि शेष दिनों में इस ट्रेन को लोहरदगा, टोरी, डाल्टनगंज (पलामू) रूट से चलाया जाएगा। इससे आरा व पलामू प्रमंडल सीधे आरा से जुड़ जाएगा और रांची-आरा के बीच ट्रेन सेवा सप्ताह में छह दिन उपलब्ध हो सकेगी।
वर्तमान स्थिति में डाल्टनगंज, गढ़वा और जपला जैसे प्रमुख स्टेशनों से आरा जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन उपलब्ध नहीं है। यात्रियों को आरा, सासाराम गया या अन्य स्टेशनों पर बदलकर जाना पड़ता है, जिससे समय और असुविधा दोनों बढ़ती हैं।
यदि रांची-आरा एक्सप्रेस को लोहरदगा-टोरी-डाल्टनगंज रूट से चलाया जाता है, तो पलामू प्रमंडल के हजारों यात्रियों को पहली बार आरा के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी। यह खासकर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
प्रस्तावित योजना के तहत ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी तीन दिन वाया कोडरमा और तीन दिन वाया डाल्टनगंज। इससे रांची और आरा के बीच नियमित यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे। ट्रेन की फ्रीक्वेंसी बढ़ने से भीड़ का दबाव कम होगा और यात्रा अधिक सुगम बनेगी।
खास बात यह है कि लोहरदगा, टोरी लाइन एक छोटा और वैकल्पिक मार्ग है, जिससे रांची से आरा की दूरी और यात्रा समय दोनों में कमी आ सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।