विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्णिया में प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति का रेता गला, किशनगंज के खेत में फेंका शव; दोनों गिरफ्तार

Published: Thu, 19 Nov 2026 07:20 PM (IST)

पूर्णिया में अवैध प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ...और पढ़ें

किशनगंज के खेत में फेंका शव (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

किशनगंज के खेत में फेंका शव (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला रेतकर हत्या की।

  2. हत्या के बाद शव को किशनगंज के धान के खेत में फेंका गया।

  3. पुलिस ने तकनीकी जांच से पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया।

संवाद सूत्र, पूर्णिया। ननिहाल के एक युवक से लंबे समय से चल रहे प्रेम प्रसंग में एक बच्ची की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला रेतकर हत्या कर दी। यह घटना पूर्णिया जिले के अनगढ़ थाना क्षेत्र के अनगढ़ में घटी है। 

आरोपितों ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पड़ोस के जिले किशनगंज के कोचाधामन थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक धान के खेत में फेंक दिया। 

17 नवंबर की रात को ही हुई थी हत्या

मृतक नयन दास- 35 वर्ष पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाज पुर जिले के ढालकोला थाना क्षेत्र के भूररी तूफानी दास का पुत्र था। वह अनगढ़ अपनी बहन का ससुराल आया था और पीछे ही पत्नी भी इसी गांव में मौजूद अपना ननिहाल पहुंच गई थी। अनगढ़ निवासी प्रेमी के साथ ही उसे वारदात को अंजाम दिया।

नयन दास की हत्या 17 नवंबर की रात ही कर दी गई थी। इसका पूर्ण उदभेदन पुलिस ने गुरुवार को किया। पुलिस की टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपित पत्नी व प्रेमी को गिरफ्तार किया और फिर उसकी निशानदेही पर युवक का शव भी बरामद कर लिया है। 

पुलिस ने आरोपित प्रेमी का खून से सना कपड़ा भी बरामद कर लिया है। आरोपित प्रेमी सह अनगढ़ थाना क्षेत्र के अनगढ़ निवासी संतोष लाल सिंह का पुत्र गुड्डू कुमार (20 वर्ष) ने वारदात में अहम भूमिका निभायी है।

लापता होने पर पुलिस को दी गई सूचना

नयन दास 17 नवंबर को अपनी बहन के घर अनगढ़ आया था। बहन के घर से ही रात में अचानक गायब हो गया। इसकी सूचना तत्काल बहन ने अनगढ़ थाना को दी। सूचना के आधार पर अनगढ़ थानाध्यक्ष विकास कुमार ने मामला दर्ज करते हुए इसकी सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक को दी। 

एसएसपी ने बायसी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। गठित टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान तथा मानवीय आसूचना के आधार पर जांच शुरू की। 

मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर पूछताछ

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपित गुड्डू कुमार व मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अवैध प्रेम प्रसंग के कारण नयन दास की हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को ठिकाने लगाने की बात स्वीकार की। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर 18 नवंबर को कोचाधामन थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के धान के खेत से मृतक का शव बरामद किया गया। 

पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का शव बरामद करने के साथ ही आरोपित के खून लगे कपड़े और उसके हाथ पर लगे रक्त के धब्बे को भी साक्ष्य के रूप में चिह्नित किया है। इस मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता भी आ रही है और पुलिस अभी इसका खुलासा नहीं किया है। 

इस टीम में एसडीपीओ जितेंद्र पाण्डेय, अनगढ़ थानाध्यक्ष विकास कुमार, रौटा थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव, अनगढ़ थाना के अपर थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल, खाड़ी महीनगांव ओपी प्रभारी मंतोष यादव, अनगढ़ थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह एवं सुनील पासवान सहित अनगढ़ थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़ें- पूर्णिया के गांवों में लग्जरी गाड़ियां देखते ही चौकन्ने हो जाते हैं लोग, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।