विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्णिया के गांवों में लग्जरी गाड़ियां देखते ही चौकन्ने हो जाते हैं लोग, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Published: Wed, 18 Nov 2026 12:50 PM (IST)

पूर्णिया के गांवों में लग्जरी गाड़ियों से बकरी चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे ग्रामीण, खासकर बकरी पालक, सतर्क ...और पढ़ें

बकरी चोरी का हाई-टेक ट्रेंड (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

 बकरी चोरी का हाई-टेक ट्रेंड (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. लग्जरी गाड़ियों से गांवों में बकरी चोरी बढ़ी।

  2. बकरी पालक और ग्रामीण अब हुए सतर्क।

  3. मांस की बढ़ती कीमत, स्मैकर्स मुख्य कारण।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। यूं तो अब लग्जरी गाड़ियों का गांवों में भी दौड़ना आम बात है। अमूमन ऐसी गाड़ियों पर लोगों का ध्यान तक नहीं जाता था, लेकिन अब ग्रामीणों को लग्जरी गाड़ियां चौकाने लगी है। गांवों में ऐसे गाड़ियों के प्रवेश से अब लोग चौकन्ने हो जाते हैं। विशेषकर बकरी पालन करने वाले लोगों की आंखें चौकन्नी हो जाती है। 

यह बकरी चोरी के नए ट्रेंड का आतंक है। बकरी चोरी में लग्जरी गाड़ियों के उपयोग व इस तरह की घटना में अप्रत्याशित वृद्धि ने लोगों की नींद हराम कर दी है।

सात बकरियां एक साथ चोरी 

सरसी थाना क्षेत्र के सुंदर धरमपुर, चिकनी गांव वासी धीरेन ठाकुर बताते हैं कि कुछ दिन पूर्व ही उनकी सात बकरियां एक साथ चोरी हो गई। लग्जरी गाड़ी से चोर आए और दरवाजे के सामने गाड़ी लगा दी। आसपास के लोग भी कुछ नहीं समझ पाए। चोरों ने आराम से सभी बकरियों को वाहन पर लाद फरार हो गए। 

C-126-1-BHL1076-442812

कोर्ट-कचहरी के चक्कर से बचने के लिए उन्होंने इसकी शिकायत भी थाने में नहीं की। इसी गांव के आधा दर्जन अन्य लोगों की बकरियां चोर गायब कर चुका है। यह चोरी लग्जरी गाड़ियों से की गई है। शहर से सटे वनभाग बस्ती सहित अधिकांश गांवों में ऐसी घटनाएं आए दिन घट रही है।

महंगा मीट व स्मैकरों के चलते बढ़ रही चोरी की घटना

चोरी की बढ़ी घटनाओं का खास कारण मीट की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि है। अब स्थानीय बाजार में भी हजार रुपये किलोग्राम तक मीट बिक रहे हैं। इस चलते बकरों की कीमत भी आसमान पर है। इसके अलावा स्मैकरों की जरुरत भी वारदात बढ़ने का बड़ा कारण बन गया है। गांव गांव तक स्मैक के आदी टीन एजरों व युवाओं की फौज खड़ा हो गई है।

बूचड़खानों से जुड़ता रहा है चोरों का कनेक्शन

बकरी चोरों का कनेक्शन बूचड़खानों से जुड़ता रहा है। बूचड़खानों के संचालक औने-पौने दाम पर चोरी के बकरा व बकरी खरीद लेते हैं। इसका भुगतान भी तत्काल कर दिया जाता है। इससे चोरी का माल खपाने के लिए सुलभ बाजार उपलब्ध है। कई बार इस मामले को लेकर विवाद भी हो चुका है।

यह भी पढ़ें- मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा, पूर्णिया एसपी ने मीरगंज थानाध्यक्ष को किया निलंबित


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।