विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताना पड़ा महंगा, पूर्णिया एसपी ने मीरगंज थानाध्यक्ष को किया निलंबित

Published: Tue, 17 Nov 2026 06:19 PM (GMT+05:30)

पूर्णिया के मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण को मोबाइल छिनतई मामले को गुमशुदगी बताने पर निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी ...और पढ़ें

पूर्णिया एसपी ने मीरगंज थानाध्यक्ष को किया निलंबित (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

पूर्णिया एसपी ने मीरगंज थानाध्यक्ष को किया निलंबित (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. मोबाइल छिनतई को गुमशुदगी बताने पर थानाध्यक्ष निलंबित.

  2. पूर्णिया एसएसपी ने जांच के बाद की कड़ी कार्रवाई.

  3. कुमार गौतम बने मीरगंज थाने के नए थानाध्यक्ष.

संवाद सूत्र, धमदाहा (पूर्णिया)। मोबाइल छिनतई की घटना को गुमशुदगी का मामला बताकर प्राथमिकी दर्ज नहीं करना मीरगंज थानाध्यक्ष को महंगा पड़ गया। कार्य में लापरवाही और मामले को गलत तरीके से दर्ज करने के आरोप में पूर्णिया के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने मीरगंज थानाध्यक्ष 

पु०अ०नि० आदित्य किरण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनकी जगह डंगराहा ओपी में तैनात पु०अ०नि० कुमार गौतम को मीरगंज थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। निलंबन अवधि में आदित्य किरण का मुख्यालय पुलिस केंद्र, पूर्णिया रहेगा।

क्या है मामला

बड़हरा थाना क्षेत्र के बिठेली धनपत (पोस्ट-कमलपुर) निवासी शिव कुमार शर्मा 3 नवंबर 2026 को अपनी भाभी का इलाज कराने मोटरसाइकिल से मीरगंज जा रहे थे। इसी दौरान मीरगंज थाना क्षेत्र में बिस्किट फैक्ट्री से करीब 500 मीटर पहले दो अज्ञात अपराधियों ने उनकी बाइक रुकवाकर मोबाइल छीन लिया। घटना के बाद शिव कुमार ने मीरगंज थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

आरोप है कि छिनतई की प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय थानाध्यक्ष ने आवेदन की प्रकृति बदल दी। पुलिस ने 6 नवंबर को मोबाइल गुम होने का मामला बताते हुए सनहा संख्या 176/26 दर्ज किया। इस बीच अपराधियों ने पीड़ित के यूपीआई खाते से भी मोटी रकम ट्रांसफर कर ली।

आवेदन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं

5 नवंबर को सिम लिंक कराने के बाद पीड़ित के मोबाइल नंबर पर लगातार कॉल आने लगे। मोबाइल के गलत इस्तेमाल की आशंका पर उन्होंने दोबारा थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने जांच कराई। जांच में थानाध्यक्ष की कार्यशैली और मामले के निपटारे में लापरवाही सामने आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। पुलिस व्यवस्था सुचारु रखने के लिए कुमार गौतम को नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके जिम्मे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लंबित मामलों के निपटारे की जिम्मेदारी होगी।

यह भी पढ़ें- पूर्णिया में छठ घाट तोड़ने पर बवाल, बेलौरी-सोनौली मेन रोड जाम; भारी पुलिसबल तैनात


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।