विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्णिया की मिट्टी में महकेगी स्ट्रॉबेरी, छत्तीसगढ़ से मंगाए गए 2500 पौधे; जीविका दीदियां लिखेंगी नई कहानी

Published: Wed, 18 Nov 2026 06:50 PM (IST)

पूर्णिया में किसानों की आय बढ़ाने और उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देने के लिए जीविका के माध्यम से स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू की गई है।

पूर्णिया की मिट्टी में महकेगी स्ट्रॉबेरी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

पूर्णिया की मिट्टी में महकेगी स्ट्रॉबेरी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. पूर्णिया में स्ट्रॉबेरी की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

  2. जीविका के माध्यम से किसानों को प्रोत्साहन और तकनीकी जानकारी।

  3. छत्तीसगढ़ से 2500 स्ट्रॉबेरी के पौधे मंगाए गए हैं।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। किसानों की आय बढ़ाने और उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए जिले में स्ट्रॉबेरी की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। जीविका के माध्यम से किसानों को प्रोत्साहन के साथ तकनीकी जानकारी भी दी जा रही है।

इसी पहल के तहत रुपौली प्रखंड के हरना गांव की श्रीमता पंचायत में ज्योति दीदी सहित विभिन्न किसान दीदियों के खेतों में करीब 2500 स्ट्रॉबेरी के पौधे लगाए गए। पौधरोपण प्रदान टीम और जीविका के संयुक्त सहयोग से जीविका से जुड़ी महिला किसानों के खेतों में कराया गया। 

तकनीकी जानकारी लेने के उद्देश्य से सभी भीआरपी और एसई डब्लू सहित कई किसान दीदियां उपस्थित रहीं और उन्होंने पौधरोपण में सक्रिय भागीदारी की।

छत्तीसगढ़ से मंगाए गए हैं स्ट्रॉबेरी के पौधे 

इस पहल के लिए स्ट्रॉबेरी के पौधे छत्तीसगढ़ से मंगाए गए हैं। फिलहाल जिले के रुपौली और कसबा प्रखंडों में इसकी खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को पारंपरिक खेती के साथ उच्च मूल्य वाली फसलों से जोड़ना, खेती में विविधता लाना और कम भूमि में बेहतर आर्थिक लाभ का अवसर देना इस पहल का उद्देश्य है।

जीविका और प्रदान टीम किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन तथा आवश्यक सहयोग देकर स्ट्रॉबेरी की खेती को आजीविका के बेहतर विकल्प के रूप में विकसित करने का प्रयास कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- पूर्णिया : पैक्स में धान खरीद शुरू नहीं; ₹2461 MSP से वंचित किसान कम दाम में बेच रहे फसल, अब करेंगे मक्‍के की खेती


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।