यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: RJD ने बीमा भारती का कर दिया प्रमोशन, दे दी बड़ी जिम्मेदारी; कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
Bihar News पूर्णिया के रुपौली विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक बीमा भारती को आरजेडी ने बड़ा गिफ्ट दिया है। पार्टी ...और पढ़ें

HighLights
- आरजेडी ने बीमा भारती को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया
- बीमा भारती को रुपौली विधानसभा चुनाव में हार गई थीं
संवाद सूत्र, भवानीपुर (पूर्णिया)। रुपौली विधानसभा की पूर्व एमएलए बीमा भारती का आरजेडी में प्रमोशन हो गया है। उन्हें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बीमा भारती जिन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से इस्तीफा देकर राजद की सदस्यता ग्रहण की थी, अब इस महत्वपूर्ण पद पर आसीन हुई हैं। उन्होंने राजद के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बीमा भारती को इस नई जिम्मेदारी से नवाजा है।
जिम्मेदारी निभाने का पूरा प्रयास करूंगी: बीमा भारती
प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आभार व्यक्त किया। पूर्व विधायक भारती ने कहा कि जिस विश्वास के साथ पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी।
राजद को मजबूत करने का संकल्प लिया
बीमा भारती ने राजद को पूरे प्रदेश में और मजबूत करने का संकल्प भी व्यक्त किया। बीमा भारती की इस नियुक्ति से पूरे रुपौली विधानसभा क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। राजद प्रखंड अध्यक्ष डा. जमशेद आलम, युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार यादव, राजद नेता रामचंद्र मंडल, अशोक भारती, संजय भारती सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बीमा भारती को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
