Manoj Jha : ED के अधिकारियों ने तेजस्वी के बारे में क्या कहा? मनोज झा ने बताया सबकुछ, पप्पू को भी दिया करारा जवाब
Bihar Politics दूसरे चरण के चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। राजद सांसद मनोज झा चुनाव प्रचार के लिए रविवार को पूर्णिया पहुंचे थे। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी के बारे में सबकुछ क्लियर कर दिया। इसके साथ उन्होंने पप्पू यादव पर भी इनडायरेक्ट हमला बोला। इसके अलावा मनोज झा ने नीतीश कुमार को भी घेरा।
जागरण संवाददाता, पूर्णिया। Bihar Politics In Hindi लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी है। दूसरे चरण का चुनाव नजदीक है। चुनाव प्रचार के सिलसिले में पूर्णिया पहुंचे राज्यसभा सदस्य मनोज झा (Manoj Jha) ने कहा कि बीजेपी (BJP) की तेजस्वी (Tejashwi Yadav) को चुनाव से पहले घेरने की तैयारी थी। जांच एजेंसी से जुड़े कुछ अधिकारियों ने उनसे यह जानकारी साझा की थी।
मनोज झा ने कटिहार की सभा में सीएम नीतीश (Nitish Kumar) द्वारा राजद प्रमुख पर बच्चे पैदा करने वाली टिप्पणी पर नाराजगी जताई। कहा कि इस तरह के व्यक्तिगत हमले से बिहार का नुकसान होगा। संसदीय लोकतंत्र को बचाने के लिए व्यक्तिगत टिप्पणी से परहेज करना चाहिए।
बगैर नाम लिए पप्पू यादव पर भी पलटवार
लोकतंत्र में व्यक्तिगत टिप्पणी का कोई स्थान नहीं है। पीएम हों या सीएम, तेजस्वी ने कभी किसी पर इस तरह की निजी टिप्पणी नहीं की है। राजद नेता ने बगैर नाम लिए पप्पू यादव (Pappu Yadav) पर भी पलटवार किया।
पूर्णिया के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मनोज झा ने कहा कि जो लोग तेजस्वी यादव को बीजेपी की बी टीम बता रहे हैं उनका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। तेजस्वी यादव अकेला ऐसा व्यक्ति है, जो बीजेपी के खिलाफ खड़ा है।
इस वजह से तेजस्वी यादव पर सबसे अधिक केस
इसी कारण सबसे अधिक मुकदमा तेजस्वी यादव पर है। उन्होंने कहा कि देश का अल्पसंख्यक एकजुट है और बहुत गंभीरता से देश के हालात को देख, सोच और समझ रहा है। अल्पसंख्यकों के अंदर एक पैसे का विभेद नहीं है। उन्हें पता है कि उनके कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें-
Lakhisarai News : ट्रक से आमने सामने टकराई दो बाइक, चार की मौत और एक गंभीर; हाईवे जाम