राजद-कांग्रेस का भाई है शिवसेना : शाहनवाज
पूर्णिया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि शिवसेना वर्तमान में कांग्रेस-राज
By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 09:25 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 09:25 PM (IST)
पूर्णिया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि शिवसेना वर्तमान में कांग्रेस-राजद का भाई है। पत्रकारों की ओर से मुंबई के संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने यह कहा। उन्होंने देश के संसाधनों पर बिहारियों का उतना ही हक है जितना किसी अन्य का। बिहारी अपने टैलेंट एवं हुनर के बल पर कहीं भी अपनी पहचान बना लेते हैं। उन्होंने कहा कि यह सवाल उनसे पूछना चाहिए। वे लोग आपस में भाई-भाई हैं।