विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जिस घर में रात तक बज रही थीं तालियां, सुबह वहां मच गई चीख-पुकार; पूर्णिया के सड़क हादसे में थम गईं दो सांसें

Published: Fri, 20 Nov 2026 09:28 AM (IST)

Purnia Scooty Accident Two Youths Died Birthday: पूर्णिया के कसबा-टीकापुर सड़क मार्ग पर एक भीषण स्कूटी दुर्घटना में दो युवकों, छोटू यादव और मुकेश कुमार साह, की मौके पर ही मौत हो गई। मुकेश के बेटे के जन्मदिन समारोह से लौटते समय उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क निर्माण बोर्ड से टकरा गई, जिससे दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं।

Purnia Scooty Accident Two Youths Died Birthday: पूर्णिया के कसबा में दर्दनाक सड़क हादसा

Purnia Scooty Accident Two Youths Died Birthday: पूर्णिया के कसबा में दर्दनाक सड़क हादसा

HighLights

  1. कसबा-टीकापुर सड़क पर भीषण स्कूटी दुर्घटना में दो की मौत।

  2. मुकेश के बेटे के जन्मदिन से लौटते समय हुआ हादसा।

  3. स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क निर्माण बोर्ड से टकराई।

संवाद सूत्र, कसबा (पूर्णिया)। Purnia Scooty Accident Two Youths Died Birthday: कसबा-टीकापुर सड़क मार्ग पर गुरुवार की देर रात टीकापुर मोड़ के समीप हुए एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक दुर्घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।

मृतकों की पहचान कसबा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-10 स्थित फूलवड़िया मोहल्ला निवासी ज्योतिष यादव के 22 वर्षीय पुत्र छोटू यादव तथा वार्ड संख्या-18 के मिर्धा टोल निवासी राजेंद्र साह के 23 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार साह के रूप में हुई है।

बेटे के जन्मदिन समारोह के बाद टीकापुर से लौट रहे थे दोनों दोस्त

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को मृतक मुकेश कुमार साह के बेटे का जन्मदिन था। घर में जन्मदिन समारोह संपन्न होने के बाद देर रात मुकेश अपने दोस्त छोटू यादव के साथ एक ही स्कूटी पर सवार होकर टीकापुर गए थे। वहां से वापस कसबा लौटने के दौरान टीकापुर मोड़ के समीप उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे सड़क निर्माण कार्य के बोर्ड से जोरदार टकरा गई।

सड़क पर तड़पते रहे घायल युवक, समय पर इलाज नहीं मिलने से टूटा दम

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद काफी देर तक दोनों युवक घायल अवस्था में सड़क पर तड़पते रहे, लेकिन रात का समय होने और किसी राहगीर द्वारा समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाए जाने के कारण दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही कसबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की। शुक्रवार सुबह दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच), पूर्णिया भेज दिया गया।

एक दिन पहले मना रहे थे जश्न, सुबह घरों में मची चीख-पुकार

इस दर्दनाक हादसे ने दो हंसते-खेलते परिवारों की खुशियां छीन लीं। जिस घर में एक दिन पहले बच्चे के जन्मदिन की खुशियां और उत्सव का माहौल था, वहां अगले ही दिन मातमी सन्नाटा पसर गया। मृतक मुकेश कुमार साह के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं, छोटू यादव की असामयिक मौत से फूलवड़िया मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों और मोहल्लेवासियों के अनुसार, छोटू यादव काफी होनहार छात्र था। दोनों युवकों की असमय मौत से पूरे कसबा क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

यह भी पढ़ें- FB पर पत्नी के साथ रील डालकर लिखा- कभी गम न देना..., 1 घंटे बाद पसरा मातम! पूर्णिया में सौरा नदी में गिरी फॉर्च्यूनर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।