Move to Jagran APP

विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

पूर्णिया। अमौर विधानसभा के विधायक अख्तरुल ईमान ने शुक्रवार को बैसा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 06:20 PM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 06:27 PM (IST)
विधायक ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

पूर्णिया। अमौर विधानसभा के विधायक अख्तरुल ईमान ने शुक्रवार को बैसा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर बरसात एवं बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों की समस्याओं से रूबरू होने के पश्चात विधायक ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा में सरकार पूरी तरह विफल है। न तो पर्याप्त नाव की व्यवस्था हो सकी है, न ही राहत सहायता वितरण का कार्य ही प्रारंभ हुआ है।

loksabha election banner

ऐसी स्थिति में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों की जिदगी भगवान भरोसे कट रही है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल पर्याप्त नावों की व्यवस्था एवं राहत सहायता शुरू कराने की मांग की है। विधायक ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में मजदूर तबके के लोगों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अधिकांश घरों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। आम लोग परेशान हैं। पशुपालक मवेशियों के लिए चारे की समस्या से जूझ रहे हैं। लेकिन सरकार तथा उनके नुमाइंदे को इसकी तनिक भी परवाह नहीं है। धान की फसल को सबसे अधिक नुकसान

विधायक ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के किसानों का धान का फसल बाढ़ का पानी में डूबने के कारण सड़ - गल कर खत्म हो गया। किसानों का धान का फसल लगभग तैयार हो चुका था।परंतु बरसात एवं बाढ़ का पानी ने किसानों की सारी उम्मदों पर पानी फेर दिया है।जिसके कारण किसान लाचार एवं बेबस हो गया है। विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को शीघ्र राहत पहुंचाया जाए।साथ ही किसानों को शीघ्र फसल क्षति का मुआवजा मिले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.