विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्णिया में OLX पर मिले फ्रॉड खरीददार, टेस्ट ड्राइव के नाम पर उड़ा ले गए  R15 बाइक

Published: Sat, 10 Oct 2026 12:10 PM (GMT+05:30)

पूर्णिया में OLX पर बाइक बेचने के बहाने टेस्ट ड्राइव के दौरान R15 लेकर फरार होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एआई जनरेटेड फोटो

एआई जनरेटेड फोटो

HighLights

  1. OLX पर बाइक बेचने के बहाने धोखाधड़ी।

  2. टेस्ट ड्राइव के दौरान R15 बाइक चोरी।

  3. दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य फरार।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। सहायक खजांची थाना पुलिस ने ओएलएक्स पर बाइक खरीदने का बहाना बनाकर टेस्ट ड्राइव के दौरान आर 15 लेकर फरार होने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दोनों ने मुख्य आरोपी की मदद की थी। मुख्य आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के नवाब टोला, चिमनी बाजार निवासी तसिरुल हसीब (22) और अररिया जिले के बौसी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी मो. अफसार (21) के रूप में हुई है।

अपर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पूर्णिया के एक युवक ने बाइक बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था।

अररिया के युवक ने बाइक पसंद आने की बात कहकर उसे गुरुवार यानी 8 सितम्बर को भट्ठा बाजार स्थित डीलक्स होटल के पास बुलाया। टेस्ट ड्राइव के दौरान आरोपी होटल कर्मी को रास्ते में उतारकर बाइक लेकर फरार हो गया।

शिकायत के बाद पूछताछ में होटल कर्मी से मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने बसैठी के एक गैराज से बाइक की नंबर प्लेट और कुछ पुर्जे बरामद किए। आरोपी ने वहां ये हटवाए थे।

यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु बंद होने से नवगछिया में इलाज का संकट, 9 दिन में 45 गंभीर मरीज पूर्णिया रेफर, एक्सरे मशीन भी ठप