विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार को मिलेगी 4 लाख करोड़ की सौगात: वैशाली से PM मोदी करेंगे 'नीतीश सेतु' का लोकार्पण, क्या है सीमांचल कनेक्शन?

Published: Fri, 20 Nov 2026 09:48 AM (IST)

PM Narendra Modi Vaishali Visit Nitish Setu Inauguration : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैशाली दौरे पर 'नीतीश सेतु' का लोकार्पण करेंगे और बिहार के लिए 4 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान वे एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें सीमांचल से बड़ी संख्या में एनडीए समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है।

PM Narendra Modi Vaishali Visit Nitish Setu Inauguration : पीएम मोदी के वैशाली दौरे से सीमांचल में हलचल

PM Narendra Modi Vaishali Visit Nitish Setu Inauguration : पीएम मोदी के वैशाली दौरे से सीमांचल में हलचल

HighLights

  1. पीएम मोदी वैशाली में 'नीतीश सेतु' का लोकार्पण करेंगे।

  2. बिहार को 4 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात।

  3. जलालगढ़ में वंदे भारत ट्रेन ठहराव की मांग पीएम के समक्ष।

संवाद सूत्र, जागरण, जलालगढ़ (पूर्णिया)। PM Narendra Modi Vaishali Visit Nitish Setu Inauguration : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित वैशाली दौरे को लेकर सीमांचल के एनडीए कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषक बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता दिलीप जायसवाल के 9 नवंबर को काली पूजा के मौके पर जिले के प्रमुख काली मंदिरों में देर रात तक पूजा-अर्चना और उनके तूफानी दौरे को सीधे तौर पर प्रधानमंत्री के वैशाली कार्यक्रम की तैयारियों से जोड़कर देख रहे हैं।

इस जनसंपर्क के दौरान मंत्री दिलीप जायसवाल और उनके साथ चल रहे एमएलसी अनिल कुमार ठाकुर ने आम लोगों को प्रधानमंत्री के वैशाली कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी और उन्हें आमंत्रित किया।

9.76 किमी लंबे 6-लेन 'नीतीश सेतु' का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री

एमएलसी अनिल कुमार ठाकुर ने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों की तैयारियों के सिलसिले में पटना और वैशाली के दौरे पर निकल गए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि वैशाली आगमन पर प्रधानमंत्री गंगा नदी पर बने 9.76 किलोमीटर लंबे 6-लेन केबल स्टेड पुल का लोकार्पण करेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस ऐतिहासिक पुल का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर 'नीतीश सेतु' रखा है।

बिहार को मिलेगी 4 लाख करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

एमएलसी ठाकुर ने बताया कि इस दौरान बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए करीब 4 लाख करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रदेश के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए सड़क, पुल और पुलिया सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा बिहार के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और विकास के इस विजन का कोई मुकाबला इंडी गठबंधन के पास नहीं है। प्रधानमंत्री वैशाली में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें सीमांचल क्षेत्र से बड़ी संख्या में एनडीए समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है।

जलालगढ़ में वंदे भारत व एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग पीएम के सामने रखेंगे

जनसंपर्क के दौरान एमएलसी अनिल कुमार ठाकुर ने अपने गृह क्षेत्र जलालगढ़ के लोगों को आश्वस्त किया कि वे रेल सफर की सुविधा को लेकर स्थानीय नागरिकों की परेशानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि वे वंदे भारत सहित विभिन्न प्रमुख एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों के जलालगढ़ स्टेशन पर ठहराव की मांग की ओर प्रधानमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराएंगे, ताकि क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें- 'राहुल देश को पप्पू मॉडल और PM नरेन्‍द्र मोदी राम मॉडल बनाना चाहते हैं!' पूर्णिया में गरजे असम CM हिमंत बिस्वा सरमा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।