विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'राहुल देश को पप्पू मॉडल और PM नरेन्‍द्र मोदी राम मॉडल बनाना चाहते हैं!' पूर्णिया में गरजे असम CM हिमंत बिस्वा सरमा

Published: Wed, 04 Nov 2026 01:08 PM (IST)

Himanta Biswa Sarma Purnea Rally: पूर्णिया में भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ...और पढ़ें

HighLights

  1. हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

  2. उन्होंने 'पप्पू मॉडल' बनाम 'राम मॉडल' पर अपनी बात रखी।

  3. पूर्णिया में एनडीए की विशाल जनसभा और पदयात्रा आयोजित हुई।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। Himanta Biswa Sarma Purnea Rally: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा बुधवार को पूर्णिया में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के दिग्गजों का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला। जिला परिषद परिसर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस और विपक्ष पर तीखे राजनीतिक बाण चलाए।

अपने चिरपरिचित अंदाज में संबोधन की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा,"कैसा हाल-चाल है आप लोगों का? बहुत बढ़िया है!" इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी और स्थानीय सांसद पप्पू यादव को आड़े हाथों लिया। सभा के समापन के बाद एनडीए नेताओं के नेतृत्व में विशाल पदयात्रा की शुरुआत हुई।

Himanta Biswa Sarma Slams Rahul Gandhi in Purnea Rally

'वोट चोरी नहीं दिल चोरी है, पप्पू यादव त्यागें संसद'

कांग्रेस द्वारा लगातार लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी देश में वोट चोरी का झूठा हल्ला कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा ने जनता का 'दिल चुराया' है और उसी भरोसे से चुनाव जीता है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब तक सनातन रहेगा, भाजपा रहेगी और दिल जीतकर ही जनादेश हासिल किया जाता है। स्थानीय सांसद पर कटाक्ष करते हुए सरमा ने कहा कि अगर विपक्ष के दावे के मुताबिक सच में वोट चोरी हुआ है, तो यहां के सांसद पप्पू यादव को अपनी संसद सदस्यता त्याग देनी चाहिए।

Himanta Biswa Sarma Slams Rahul Gandhi in Purnea Rally (1)

'राहुल गांधी को बांग्लादेश से लड़ना चाहिए चुनाव'

असम सीएम ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वे बिहार या असम की जनता का विश्वास कभी नहीं जीत सकते, इसलिए उन्हें अब चुनाव लड़ने के लिए बांग्लादेश चले जाना चाहिए। उन्होंने कहा,"राहुल गांधी 57 वर्ष की उम्र में भी खुद को युवा बताते हैं, जबकि तीन साल बाद वे सीनियर सिटीजन की श्रेणी में आ जाएंगे।" उन्होंने जनता से सवालिया लहजे में पूछा कि क्या देश से औरंगजेब और बाबर का नाम कटना चाहिए या नहीं?

पप्पू मॉडल बनाम राम मॉडल: घुसपैठियों पर कड़ा प्रहार

राजनीतिक विजन की तुलना करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने स्पष्ट कहा कि राहुल गांधी देश को 'पप्पू मॉडल' पर ले जाना चाहते हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देश को 'राम मॉडल' पर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का संकल्प 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' है।

Himanta Biswa Sarma Slams Rahul Gandhi in Purnea Rally (2)

देश में बदलती डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी) पर गहरी चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों से घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज भारत की आर्थिक और तकनीकी प्रतिस्पर्धा चीन व यूरोप के विकसित देशों से है; भारत को बांग्लादेश या नेपाल से कुछ भी सीखने की जरूरत नहीं है।

नित्यानंद राय और रत्नेश सदा ने भी भरी हुंकार, पदयात्रा शुरू

कार्यक्रम के दौरान पदयात्रा शुरू होने से पूर्व जनसभा को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सदा ने भी संबोधित किया और राज्य में कानून व्यवस्था व विकास को लेकर अपनी बात रखी। नेताओं के संबोधन के उपरांत जिला परिषद परिसर से विशाल पदयात्रा की शुरुआत हुई, जिसमें भारी संख्या में एनडीए के विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और झंडे लेकर शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ : भागलपुर से नितिन नवीन ने भरी हुंकार; राहुल को परिवार तो मोदी को 140 करोड़ जनता की चिंता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।