विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्णिया में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को लेकर महागठबंधन की बड़ी बैठक, इस दिन करेंगे पैदल मार्च

Published: Sun, 17 Aug 2025 05:14 PM (IST)

पूर्णिया में कांग्रेस कार्यालय में महागठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राहुल गांधी की पूर्णिया यात्रा की तैयारियों पर चर्चा हुई। राहुल गांधी बीरपुर खखरैली में रात्रि विश्राम करेंगे और बिलौरी चौक से पैदल मार्च शुरू करेंगे जिसमें तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे। यह यात्रा वोटर अधिकार यात्रा के रूप में आयोजित की जा रही है।

राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा को लेकर पूर्णिया में महागठबंधन की बैठक। जागरण फोटो
राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा को लेकर पूर्णिया में महागठबंधन की बैठक। जागरण फोटो

HighLights

  1. राहुल गांधी की पूर्णिया यात्रा की तैयारी |
  2. महागठबंधन की बैठक में बनी रणनीति |
  3. वोटर अधिकार यात्रा का आयोजन |

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। कांग्रेस कार्यालय गोकुल कृष्ण आश्रम में एक अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजेंदर यादव ने की। बैठक में मुख्य रूप से राजस्थान के पूर्व मंत्री एवं इस कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर रामलाल जाट तथा हरप्रीत ग्रूम ने की। इस दौरान महागठबंधन के सभी पार्टियों के जिला अध्यक्ष, कांग्रेस एवं महागठबंधन के घटक दलों के नेता और पदाधिकारी भी शामिल रहे।

इस बैठक में तय हुआ कि राहुल गांधी अपने पूर्णिया प्रवास के दौरान बीरपुर खखरैली में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके अगले दिन 24 अगस्त (रविवार) सुबह 8 बजे वे बिलौरी चौक से पैदल मार्च की शुरुआत करेंगे। इस पैदल यात्रा में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी साथ शिरकत करेंगे।

यह ऐतिहासिक पैदल मार्च मुख्य मार्ग से होते हुए खुश्कीबाग, कप्तानपुल, लाइनबाजार चौक, रेणु पार्क होते हुए फारबिसगंज मोड़ पंचमुखी मंदिर तक पहुंचेगा। इसके बाद यह जुलूस रामबाग चौक, पूर्णिया सिटी से होते हुए कसबा विधानसभा की ओर रुख करेगा।

इस बैठक में मौजूद नेताओं ने एक सुर में कहा कि यह वोटर अधिकार यात्रा वोट चोरी और SIR के खिलाफ एकजुट होकर जनआंदोलननुमा मार्च में बड़ी संख्या में राहुल गांधी का भव्य स्वागत करें।

इस बैठक में राजद के जिला अध्यक्ष मिथलेश दास,अभय कुमार उर्फ बंटी सिंहा, वी आई पी के विजय महलदार, माले से विजय कुमार, सी पी आई से विकाश चंद्र मंडल, सरोज कुमार कामरेट और सीपीआईएमएल से मो. इस्लामुद्दीन शामिल रहे। 

इसके अलावा, इंदु सिंहा, नीरज कुमार उर्फ छोटू सिंह, जीतेंद्र कुमार यादव , अली खान, मनोज राम, मुन्नी मरांडी, नीरज यादव, अफरोज खान, दिलखुश खान, करण यादव, एजाज अहमद, दीपक बारा, विभा देवी एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: यात्रा करने सड़कों पर क्यों उतरे राहुल-तेजस्वी? पीके ने किया बड़ा खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।