Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: यात्रा करने सड़कों पर क्यों उतरे राहुल-तेजस्वी? पीके ने किया बड़ा खुलासा

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 04:27 PM (IST)

    बिहार में चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा पर प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी पदयात्रा ने नेताओं को सड़क पर ला दिया है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस यात्रा को पत्थर पर सिर पटकने जैसा बताया। राहुल गांधी ने कहा कि यह संविधान बचाने की लड़ाई है।

    Hero Image
    राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा पर प्रशांद किशोर ने किया बड़ा खुलासा। फाइल फोटो

     डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर हो गई हैं। वहीं, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला। इस यात्रा को लेकर प्रशांत किशोर ने बयान दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जन सुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर ने वोटर अधिकार यात्रा पर बोलते हुए कहा कि हमारी पदयात्रा ने इन नेताओं को रोड पर उतार दिया है। यह जन सुराज का डर है कि पिछले 20 सालों से चली आ रही पेंशन 400 से बढ़कर 1100 हो गई है।

    उसके अलावा, प्रशांत किशोर ने कहा कि रसोइयों का वेतन दोगुना हो गया है। अब जनता से डर खत्म हो गया है और उनके पास नया विकल्प आ गया है। पीके भी चुनाव को लेकर पूरी तरह एक्शन मोड में आ गए हैं।

    वोटर अधिकार यात्रा पत्थर पर सिर पटकने जैसा'

    केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मतदाता अधिकार यात्रा पर कहा कि आप लोग इस यात्रा को महत्व दे रहे हैं, लेकिन ये यात्रा नहीं है। ये पत्थर पर सिर पटकने जैसा है। राहुल गांधी यह यात्रा किसलिए कर रहे हैं? वे क्या चाहते हैं? कि 10-15 लाख लोग जो मर चुके हैं और जिनके नाम वोटर लिस्ट में हैं, उनके नाम न हटाए जाएं?

    उन्होंने कहा कि 20 लाख लोग ऐसे हैं जिनका कोई अता-पता नहीं है, जो फर्जी वोटर हैं, क्या उनके नाम नहीं हटाए जाने चाहिए? जिसका नाम 4 जगहों पर है, उसका नाम नहीं हटाया जाना चाहिए? ये चुनाव आयोग की एक सतत प्रक्रिया है।

    'भाजपा कर रही है संविधान खत्म करने की कोशिश'

    वोटर अधिकार यात्रा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बिहार की जनता को नमस्कार करते हुए कहा कि कैसे हैं आप? देखिए, यह संविधान बचाने की लड़ाई है।

    भारत में आरएसएस और भाजपा संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। हर चुनाव में नरेंद्र मोदी और भाजपा ने वोट चुराए हैं। सभी चुनावी सर्वेक्षणों में महाराष्ट्र में कांग्रेस की जीत का अनुमान लगाया गया था।

    नोट- एएनआई इनपुट के साथ।

    यह भी पढ़ें- 'लागल-लागल झुलनिया में धक्का...', बिहार की राजनीति में लालू यादव की एंट्री; टेंशन में विरोधी!