विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'लागल-लागल झुलनिया में धक्का...', बिहार की राजनीति में लालू यादव की एंट्री; टेंशन में विरोधी!

Published: Sun, 17 Aug 2025 03:51 PM (IST)Updated: Sun, 17 Aug 2025 03:55 PM (IST)

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने 17 अगस्त से वोटर अधिकार यात्रा शुरू की जिसमें कई नेता शामिल हुए। राजद ...और पढ़ें

लालू यादव ने भाजपा पर जमकर किया हमला। फाइल फोटो
लालू यादव ने भाजपा पर जमकर किया हमला। फाइल फोटो

डिजिटल डेस्क, पटना। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के नेताओं ने 17 अगस्त से वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान यात्रा में कई बड़े नेता शामिल हुए। वहीं, आरजेडी प्रमुख नेता लालू यादव ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए हमला किया।

मतदाता अधिकार यात्रा पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि चोरो को हटाएं, भाजपा को भगाएं, और हमें जिताएं। किसी भी कीमत पर भाजपा को सत्ता में मत आने दीजिए।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मल्लिकार्जुन खरगे और आप सभी एक हो जाएं, इन्हें उखाड़कर फेंक दें, लोकतंत्र बचाएं। सभा के दौरान लालू यादव अपने पुराने अंदाज में दिखे।

वहीं, वोटर अधिकार यात्रा कार्यक्रम में राजद नेता तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लालू और लोहिया हमेशा कहते रहे हैं कि 'वोट का राज मतलब छोट का राज'...भाजपा वाले जो काम खुद नहीं कर पा रहे हैं, वो काम चुनाव आयोग से करवा रहे हैं, यानी वो आपसे आपका अधिकार छीन रहे हैं।

सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नमस्कार, कैसे हैं आप? देखिए, यह संविधान बचाने की लड़ाई है।

राहुल ने कहा कि भारत में आरएसएस और भाजपा संविधान को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। हर चुनाव में नरेंद्र मोदी और भाजपा ने वोट चुराए हैं। सभी चुनावी सर्वेक्षणों में महाराष्ट्र में कांग्रेस की जीत का अनुमान लगाया गया था।

नोट-एएनआई इनपुट के साथ।

यह भी पढ़ें- Voter Adhikar Yatra: 'वोट चोरी करके बना रहे सरकार', राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर किया प्रहार