विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Voter Adhikar Yatra: 'वोट चोरी करके बना रहे सरकार', राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर किया प्रहार

Published: Sun, 17 Aug 2025 03:17 PM (IST)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा में कहा कि भाजपा वोट चोरी कर सरकार बना रही है। उन्होंने NDA पर जाति जनगणना की घोषणा कर आरक्षण की 50% सीमा न हटाने का आरोप लगाया। सासाराम से शुरू हुई यह यात्रा बिहार के 25 जिलों में जाएगी जिसका समापन पटना में होगा। यात्रा को मल्लिकार्जुन खरगे और लालू प्रसाद ने हरी झंडी दिखाई।

राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा में भाजपा पर वोट चोरी करने का लगाया आरोप। जागरण फोटो
राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा में भाजपा पर वोट चोरी करने का लगाया आरोप। जागरण फोटो

राज्य ब्यूरो, पटना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया है कि आज पूरे देश में वोट की चोरी हो रही है। भाजपा जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं वोट चोरी करके अपनी सरकार बना रही है। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार हो या देश का कोई भी हिस्सा जहां वोट चोरी होगी कांग्रेस वोट चोरी रुकेगी।

उन्होंने एनडीए की जाति जनगणना कराए जाने की घोषणा को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि भाजपा ने जाति जनगणना की घोषणा तो कर दी है किंतु वह आरक्षण की 50 प्रतिशत दीवार को गिराना नहीं चाहती है।

राहुल गांधी रविवार को सासाराम में थे, वह यहां से आज वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। यात्रा बिहार के 25 जिलों में जाएगी और एक सितंबर को पटना में विशाल रैली के साथ इसका समापन होगा।

सासाराम में यात्रा के उद्घाटन सत्र में मंच पर महागठबंधन के तमाम बड़े चेहरे मौजूद रहे वाटर अधिकार यात्रा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री लालू प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान मंच पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य, केसी वेणुगोपाल, मुकेश सहनी, मंगनी लाल मंडल, पी संतोष, सुहासिनी अली, अब्दुलबारी सिद्दीकी, कुणाल, कृष्ण अल्लावारू, राजेश राम, कांति सिंह समेत महागठबंधन के तमाम बड़े चेहरे यहां मौजूद रहे।

इससे पहले कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते लोकसभा हो या विधानसभा, भाजपा वोट चोरी करके जीत हासिल कर रही है। बिहार में भी SIR के जरिए यही साजिश की जा रही है। लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। यह लड़ाई वोट के अधिकार और संविधान की रक्षा की लड़ाई है। महाराष्ट्र और कर्नाटक का उदाहरण रखा।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 के महज चार महीने बाद जब विधानसभा चुनाव हुए, तो वोटर लिस्ट में जादुई ढंग से एक करोड़ नए वोटर जुड़ गए। इन नए वोटरों के जरिए भाजपा ने सत्ता हथिया ली। यही धोखाधड़ी बिहार में भी की जा रही है।

राहुल गांधी ने यहां उपस्थित लोगों को भरोसा दिलाया कि महागठबंधन ऐसी किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगा। यह बिहार है, यहां के लोग वोट के अधिकार की ताकत जानते हैं। अगर लोकतंत्र पर हमला होगा, तो सबसे पहले बिहार की जनता उसके खिलाफ खड़ी होगी।

हम वोट चोरी को रोकेंगे और जनता का अधिकार वापस लाकर रहेंगे। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और एनडीए पर पूंजीपतियों के लिए काम करने के आरोप लगाए।

मंच से उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह आपके वोट की साधारण चोरी नहीं, बल्कि सीधी डकैती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहारियों को चूना लगाना चाहते हैं।

लेकिन यह बिहार है, जहां चूना खैनी के साथ रगड़ा जाता है। बिहारी गरीब जरूर हैं, लेकिन यहां का बच्चा-बच्चा तीखी मिर्ची वाला काम करता है। हम किसी कीमत पर बेईमानी नहीं होने देंगे।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'कंस की तरह इनका भी नाश होगा', वोटर अधिकार यात्रा पर गिरिराज सिंह का कड़ा प्रहार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।