विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किसके सिर सजेगा कोसी स्नातक सीट का ताज? 15 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे 1.34 लाख वोटर

Published: Thu, 22 Oct 2026 07:28 PM (IST)

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को मतदान होगा, जिसमें 1.34 लाख मतदाता 15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ...और पढ़ें

किसके सिर सजेगा कोसी स्नातक सीट का ताज? (AI Generated Image)

किसके सिर सजेगा कोसी स्नातक सीट का ताज? (AI Generated Image)

HighLights

  1. 1.34 लाख मतदाता 15 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे।

  2. कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में शुक्रवार को मतदान होगा।

  3. 14 जिलों के 118 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। बिहार विधान परिषद (Bihar MLC Election 2026) के अंतर्गत कोसी (कोशी) स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का ताज किसके सिर सजेगा, चुनाव का समय अब करीब आ गया है। क्षेत्र के 14 जिलों के 1,34,073 मतदाता 15 प्रत्याशियों में से अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे।

सभी 14 जिलों के 118 केंद्रों पर मतदान शुक्रवार को सुबह 08 बजे से शाम 04 बजे तक होगा। मतदान के लिए सभी बूथों पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी बूथों के लिए गुरुवार को मतदान कर्मियों को रवाना कर दिया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए निर्वाचन पदाधिकारी-सह-प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश कुमार ने बताया कि कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में निष्पक्ष, स्वच्छ और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने को लेकर हर स्तर पर तैयारी कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि सभी बूथों के लिए गुरुवार को मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। अलग-अलग जिलों से आने वाले मतदान कर्मियों के लिए यहां आवश्यक व्यवस्था की गई है।

वाहनों की पार्किंग से लेकर सुचारू ट्रांसपोर्ट तक की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा को लेकर भी व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। साथ ही मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय (थ्री-लेयर) सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

मौके पर पूर्णिया के एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि मतदान के दिन पेट्रोलिंग के साथ-साथ ट्रैफिक का भी विशेष ख्याल रखा गया है। चूंकि, 14 जिलों से मतपेटियों को पूर्णिया पहुंचना है, लिहाजा पूरे रास्ते में सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं।

निर्वाचन पदाधिकारी-सह-प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश कुमार ने बताया कि सभी सहायक निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारियों को चुनाव संपन्न कराने को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

इससे पूर्व निर्वाचन पदाधिकारी-सह-प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश कुमार, पर्यवेक्षक प्रेम सिंह मीणा, जिलाधिकारी अंशुल कुमार और एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन गुरुवार को जिला स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तृतीय तल पर बनाए गए वज्रगृह का जायजा लिया।

वहां मतगणना का कार्य भी कराया जाएगा। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया।

प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी मतदाताओं से भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने और चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की है।

जिला मतदाताओं की संख्या मतदान केंद्रों की संख्या
खगड़िया 9,470 11
सहरसा 11,498 13
मधेपुरा 9,678 14
सुपौल 9,461 13
अररिया 9,167 11
किशनगंज 3,554 08
पूर्णिया 12,062 17
कटिहार 10,977 20
भागलपुर 24,514 26
मुंगेर 8,463 12
लखीसराय 3,753 07
शेखपुरा 4,329 07
जमुई 6,455 11
बांका 10,692 11

यह भी पढ़ें- बिहार विधान परिषद चुनाव पर नीतीश कुमार का मंथन, 8 सीटों को लेकर कर दी भविष्यवाणी!

यह भी पढ़ें- MLC और MLA में क्या अंतर होता है? चुनाव की प्रक्रिया से लेकर कानूनी हक तक पूरी जानकारी