विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार विधान परिषद चुनाव पर नीतीश कुमार का मंथन, 8 सीटों को लेकर कर दी भविष्यवाणी!

Published: Thu, 22 Oct 2026 06:21 PM (IST)

जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने विधान परिषद की आठ सीटों के लिए हो रहे चुनाव की समीक्षा की और एनडीए ...और पढ़ें

विधान परिषद चुनाव में सभी आठ सीटों पर होगी एनडीए उम्मीदवारों की जीत: नीतीश

विधान परिषद चुनाव में सभी आठ सीटों पर होगी एनडीए उम्मीदवारों की जीत: नीतीश

HighLights

  1. नीतीश कुमार ने विधान परिषद चुनाव तैयारियों की समीक्षा की।

  2. एनडीए की सभी आठ सीटों पर जीत का विश्वास जताया।

  3. पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिले।

राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने गुरुवार की सुबह पार्टी कार्यालय पहुंचकर विधान परिषद् की आठ सीटों के लिए स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में हो रहे चुनाव की विस्तृत समीक्षा की।

चुनाव की मॉनिटरिंग कर रही टीम और पार्टी पदाधिकारियों से तैयारियों का जायजा लिया और दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विधान परिषद चुनाव में सभी आठ सीटों पर होगी एनडीए उम्मीदवार की जीत। कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यालय के विभिन्न भवनों का मुआयना कर पूर्व में दिए गए निर्देशों के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।

नीतीश ने इस मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ से संगठन की जानकारी ली और राष्ट्रीय चुनाव पदाधिकारी एवं पूर्व सांसद अनिल प्रसाद हेगड़े से चुनाव-अभियान को लेकर आवश्यक विमर्श किया व निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी आठ सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत होगी।

मालूम हो कि पार्टी कार्यालय आने से पूर्व नीतीश कुमार ने अपने आवासीय कार्यालय सात, सर्कुलर रोड पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ एवं मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी से विधान परिषद् की चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा कर सभी सीटों की अद्यतन जानकारी ली थी।

यह भी पढ़ें- सारण शिक्षक MLC चुनाव: 98 केंद्रों पर 10748 शिक्षक करेंगे मतदान; मैदान में 18 उम्मीदवार

यह भी पढ़ें- MLC और MLA में क्या अंतर होता है? चुनाव की प्रक्रिया से लेकर कानूनी हक तक पूरी जानकारी