विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब गांव से ही सेना-पुलिस में भर्ती की तैयारी, पूर्णिया के टीकापट्टी में खुली कमांडो फिजिकल एकेडमी

Published: Thu, 22 Oct 2026 06:44 AM (IST)

पूर्णिया के टीकापट्टी में कमांडो फिजिकल एकेडमी का उद्घाटन हुआ है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को सेना और पुलिस जैसी ...और पढ़ें

रूपौली के टीकापट्टी में कमांडो फिजिकल एकेडमी का उद्घाटन करते अतिथि और मौजूद युवक-युवतियां

रूपौली के टीकापट्टी में कमांडो फिजिकल एकेडमी का उद्घाटन करते अतिथि और मौजूद युवक-युवतियां

HighLights

  1. टीकापट्टी में कमांडो फिजिकल एकेडमी का विधिवत उद्घाटन।

  2. युवाओं को सेना, पुलिस भर्ती हेतु शारीरिक प्रशिक्षण।

  3. पूर्व सैनिक बीके सिंह द्वारा संचालित, रोजगार के अवसर।

संवाद सूत्र, रूपौली (पूर्णिया)। प्रखंड के धूसर टीकापट्टी पंचायत अंतर्गत ऐतिहासिक गांव टीकापट्टी स्थित हाई स्कूल मैदान में शनिवार को कमांडो फिजिकल एकेडमी का विधिवत शुभारंभ किया गया।

एकेडमी के डायरेक्टर एवं पूर्व सैनिक बीके सिंह उर्फ बलवीर कुमार सिंह के दिशा-निर्देश में संचालित होने वाली इस नई एकेडमी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्णिया जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष अरविंद कुमार साह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस एकेडमी के माध्यम से क्षेत्र के युवा-युवतियों को भारतीय सेना, नौसेना, होमगार्ड, पुलिस तथा मद्य निषेध विभाग समेत विभिन्न सुरक्षा सेवाओं में भर्ती के लिए उच्च स्तरीय शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के युवाओं को शारीरिक रूप से दक्ष बनाना और उन्हें सरकारी सुरक्षा सेवाओं में जाने के लिए बेहतर तैयारी का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराना है।

उद्घाटन समारोह में गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर फुटबॉल प्रेमी एवं वरिष्ठ नागरिक योगेंद्र प्रसाद मंडल, स्थानीय निवासी सुबोध कुमार गुप्ता, यदुनंदन पासवान, प्रमोद कुमार मंडल और प्रणव कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एकेडमी की शुरुआत से क्षेत्र के युवाओं में शारीरिक प्रशिक्षण और करियर की तैयारी को लेकर एक नई उम्मीद और ऊर्जा का संचार हुआ है।

युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह, जताया आभार

एकेडमी के खुलने से स्थानीय छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया। समारोह में उपस्थित सैकड़ों युवक-युवतियों—रेशम कुमारी, पुतुल कुमारी, सानिया यादव, राखी कुमारी, प्रियंका कुमारी, वर्षा कुमारी, जुली कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अंशु कुमारी, फूलन कुमारी, सी पी लाल, अमन कुमार, गौरव कुमार राणा, संजीत कुमार, अजीत कुमार, रूपेश कुमार, नंदू कुमार, धर्मेंद्र कुमार और राजश कुमार आदि ने खुशी जाहिर की।

युवाओं का कहना है कि इस एकेडमी के खुलने से क्षेत्र के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा और बेरोजगारी दूर करने में मदद मिलेगी। सभी बच्चों ने इसके लिए पूर्व सैनिक बीके सिंह का दिल से आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें- कोशी MLC स्नातक चुनाव : 9678 मतदाता मधेपुरा के 14 केंद्रों पर वोटिंग, पूर्णिया बज्रगृह में सील होंगी मतपेटियां

यह भी पढ़ें- कटिहार में भाषण के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, मंच पर आया चक्कर