विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा; पूर्णिया में NDA के दिग्गज जुटेंगे, ड्रोन से रखी जा रही नजर

Published: Wed, 04 Nov 2026 06:15 AM (IST)

Assam CM Himanta Biswa Sarma Purnea Visit: पूर्णिया में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा की सभी तैयारियां पूरी ...और पढ़ें

Assam CM Himanta Biswa Sarma Purnea Visit: पूर्णिया में भाजपा की पदयात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Assam CM Himanta Biswa Sarma Purnea Visit: पूर्णिया में भाजपा की पदयात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

HighLights

  1. असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पूर्णिया पदयात्रा में शामिल

  2. भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा

  3. पूर्णिया में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन से निगरानी

संवाददाता, जागरण, पूर्णिया। Assam CM Himanta Biswa Sarma Purnea Visit: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा बुधवार को पूर्णिया शहर में आयोजित होने वाली 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस विशाल पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शामिल होने पहुंच रहे हैं।

मुख्यमंत्री के आगमन और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पूर्णिया पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शांति-व्यवस्था और यातायात नियंत्रण बनाए रखने के लिए शहर के चप्पे-चप्पे पर अतिरिक्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है।

रजनी चौक से आरएन साव चौक तक निकलेगा पैदल मार्च

तय कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा का यह पैदल मार्च शहर के व्यस्ततम रजनी चौक से शुरू होकर आरएन साव चौक तक पहुंचेगा। इस पदयात्रा में असम के मुख्यमंत्री के अलावा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कई मंत्री, स्थानीय विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कदमताल करेंगे। भीड़ नियंत्रण और सुगम यातायात के मद्देनजर पूरे मार्ग पर जगह-जगह मजबूत बैरिकेडिंग की गई है, ताकि सामान्य नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो।

Assam CM Himanta Biswa Sarma in Purnea for BJP Padyatra

ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी, अराजक तत्वों को सीधी चेतावनी

सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर चूक से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने हाई-टेक निगरानी का खाका खींचा है। पदयात्रा मार्ग और आसपास के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से लगातार वीडियोग्राफी और निगरानी की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि माहौल खराब करने या किसी भी तरह की अराजकता फैलाने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा और उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीपीओ बोले- सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी देते हुए सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अभिनव परासर ने बताया कि पुलिस हर स्तर पर मुस्तैद है। असम के मुख्यमंत्री के आगमन और पदयात्रा के मद्देनजर हर प्रमुख चौराहे व संपर्क मार्ग पर पैनी नजर रखी जा रही है।

जगह-जगह मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहेंगे। साथ ही आधुनिक तकनीकी उपकरणों और ड्रोन कैमरों से पूरे इलाके की सतत निगरानी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

यह भी पढ़ें- लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ : भागलपुर से नितिन नवीन ने भरी हुंकार; राहुल को परिवार तो मोदी को 140 करोड़ जनता की चिंता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।