Move to Jagran APP

निकले पप्पू पहुंच गईं बीमा, कांग्रेस को 'बाय-बाय' बोलने वाले इस नेता के घर अचानक बढ़ गई सियासी हलचल

पूर्व सांसद उदय सिंह ने महज दो दिन पूर्व ही कांग्रेस को बाय-बाय कहा है। राजद का कांग्रेस से समझौते के नाते भी वे वहां गईं और सहयोग की अपेक्षा भी जतायी। इधर महज एक दिन पूर्व ही उदय सिंह ने पूर्व सांसद पप्पू यादव की जमकर आलोचना की थी और उन्हीं के कारण कांग्रेस छोड़ने की बात भी कही थी।

By Prakash Vatsa Edited By: Rajat Mourya Published: Tue, 02 Apr 2024 09:17 PM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2024 09:17 PM (IST)
निकले पप्पू पहुंच गईं बीमा, कांग्रेस को 'बाय-बाय' बोलने वाले इस नेता के घर अचानक बढ़ गई सियासी हलचल

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। चुनावी मौसम का हर घटनाक्रम पलक झपकते ही चर्चा में आ जाता है। मंगलवार को पूर्णिया के सियासी गलियारों में दिलचस्प घटनाक्रम देखने को मिला। पूर्व सांसद उदय सिंह के आवास पर पहले उनसे मिलने कांग्रेस नेता सह पूर्व सांसद पप्पू यादव पहुंचे फिर उनके निकलते ही राजद प्रत्याशी बीमा भारती भी पहुंच गईं। उनके आवास पर खूब हलचल रही।

loksabha election banner

इस हलचल की खबर सियासी हलकों में भी रही। एक साथ दोनों के जाने का राज भी ढूंढा जाने लगा।

घोर विरोधी माने जाते रहे हैं उदय सिंह एवं पप्पू यादव

राजद प्रत्याशी बीमा भारती का उदय सिंह के घर पर जाने का एक बड़ा कारण भी रहा है। पूर्व सांसद उदय सिंह ने महज दो दिन पूर्व ही कांग्रेस को 'बाय-बाय' कहा है। राजद का कांग्रेस से समझौते के नाते भी वे वहां गईं और सहयोग की अपेक्षा भी जतायी। इधर, महज एक दिन पूर्व ही उदय सिंह ने पूर्व सांसद पप्पू यादव की जमकर आलोचना की थी और उन्हीं के कारण कांग्रेस छोड़ने की बात भी कही थी।

अपने इरादों को मजबूत करते पप्पू यादव

इस आलोचना के बाद भी पप्पू यादव का वहां जाना उनके जताये इरादे को मजबूत करता है। उन्होंने हर हाल में पूर्णिया से चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं। पूर्व सांसद उदय सिंह गत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में मैदान में थे। उन्होंने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से की थी, लेकिन भाजपा के कमल के सहारे पहली बार सन 2004 में यहां से विजयी रहे थे।

फिर सन 2009 के चुनाव में भी उन्होंने यहां कमल खिलाया। वे दो बार यहां का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस के हिस्से में यह सीट जाने के बाद उनके निर्दलीय मैदान में उतरने की संभावना बनी हुई थी। इस संशय को एक दिन पूर्व ही उन्होंने खुद पत्रकारों से बात करते हुए दूर कर दी थी।

ये भी पढ़ें- Ajay Nishad का 'कमल' से मोहभंग, अब इस सांसद पर टिकी निगाहें; BJP का दूसरा विकेट भी गिरेगा?

ये भी पढ़ें- Pappu Yadav : 'अगले 24 घंटे...', पप्पू यादव का एक और एलान, महागठबंधन की फिर बढ़ाई टेंशन!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.