Move to Jagran APP

आपका पति कमरे में लड़की के साथ है..पटना में फोन उठाते ही पहुंच गई पत्नी, गेट खोला तो रह गई दंग

महिला को अज्ञात का फोन आया कि उसके पति कमरे में दूसरे के साथ हैं। आरोप बड़ा था इस लिए उसने सच्चाई जानने की ठान ली। बताए गए स्थान पर पहुंच ही गई। जिस बात का शक था वही हुआ।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Mon, 05 Sep 2022 01:38 PM (IST)Updated: Mon, 05 Sep 2022 01:53 PM (IST)
आपका पति कमरे में लड़की के साथ है..पटना में फोन उठाते ही पहुंच गई पत्नी, गेट खोला तो रह गई दंग
पटना में पत्नी ने पुलिस को फोन कर पति को गिरफ्तार करा दिया। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, पटना : आपके पति एक दूसरी लड़की के साथ कमरे में हैं...। पटना में एक महिला को अज्ञात का फोन आया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पहले तो उसके समझ ही नहीं आया कि करना क्या है। आरोप बड़ा था इस लिए उसने सच्चाई जानने की ठान ली। बताए गए स्थान पर पहुंच ही गई। जिस बात का शक था वही हुआ। कमरे का दरवाजा खोला तो दंग रह गई। अंदर उसका पति और एक लड़की थी। शराब पार्टी भी चल रही थी। पति ने भी जब पत्नी को देखा तो चौंक गया। माजरा देख उसने घटना को यू टर्न देना चाहा। खुद पकड़ा गया तो पत्नी को डांटने लगा। उसने पत्नी के साथ मारपीट भी की। ऐसे में गुस्साई पत्नी ने पुलिस को फोन कर दिया। दूसरी महिला के साथ रहने और शराब पीने का आरोप लगाते हुए उसने अपने पति को गिरफ्तार करा दिया। 

loksabha election banner

यह भी पढ़ें : देवघर से लौटते ही रात में आई गर्लफ्रेंड की काल, क्या सच में बिहार के युवक की लाटरी लगी थी या फिर हुआ स्कैम 

दरअसल, महिला मित्र के यहां शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करने वाले आरोपित पति जयकांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित कदमकुआं थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर का निवासी है। बताया जा रहा है कि जयकांत की एक महिला मित्र है। उसके यहां जाकर अक्सर शराब पीकर घर पहुंचता था। पत्नी इसका विरोध करती तो वह उसके साथ मारपीट करता था। शनिवार को किसी ने सूचना उसकी पत्नी को दी थी कि उसका पति उसी ठिकाने पर गया है। इसके बाद वह भी वहां पहुंच गई। शराब का दौर चल रहा था। अचानक पत्नी के पहुंचने पर भड़क गया। उसके साथ मारपीट करने लगा। पत्नी ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : शादीशुदा शेख साहब का दूसरी बार निकाह का मंसूबा, अंतिम समय में हुआ कुछ ऐसा कि..., पश्चिम चंपारण की घटना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.