पटना पुलिस के डर से फोन बंद कर भागा यूट्यूबर यश महेश्वरी, बिहार लाने के लिए में दिल्ली और जयपुर में रेड
यूट्यूबर यश महेश्वरी, जिन्होंने बिहार की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, की तलाश में पुलिस जयपुर और दिल्ली में छापेमारी कर रही है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पटना लाने की तैयारी में है, जबकि उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया है।

फोन बंद कर भागा यूट्यूबर यश महेश्वरी (सौ. सौशल मीडिया)
HighLights
पुलिस यूट्यूबर यश महेश्वरी की तलाश में जयपुर-दिल्ली में छापेमारी कर रही।
यश महेश्वरी पर बिहार की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप।
पुलिस उसे हिरासत में लेकर पटना लाने की तैयारी में जुटी।
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार की महिलाओं को लेकर इंटरनेट मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले यूट्यूबर यश महेश्वरी की तलाश में पुलिस की टीमें जयपुर और दिल्ली छापेमारी की हैं। दोनों शहरों में उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस उसे हिरासत में लेकर पटना लाने की तैयारी में जुटी है। यश महेश्वरी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया है। ऐसे में उसकी लोकेशन का पता लगाने के लिए पुलिस तकनीकी मदद ले रही है। उसकी अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं। इस अभियान में साइबर थाने के अधिकारी भी शामिल हैं।
पुलिस ने यश के परिजनों से संपर्क कर उसके ठिकाने के बारे में जानकारी मांगी है। पूछताछ के दौरान परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें यश के वर्तमान ठिकाने की कोई जानकारी नहीं है। वह कहां है, इस बारे में वे कुछ नहीं बता सके। इसके बाद पुलिस अपने स्तर से उसकी तलाश में जुटी हुई है।
पटना में दर्ज हैं शिकायतें
दरअसल, बिहारी महिलाओं को लेकर कथित टिप्पणी के बाद यश के खिलाफ पटना साइबर थाने में आइटी एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कोतवाली थाने में भी आवेदन दिया गया है।
गांधी मैदान थाना में भी आवेदन दिया गया है। इस मामले में अलग-अलग जगहों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। पुलिस सभी शिकायतों और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। हालांकि, फिलहाल यश महेश्वरी की गिरफ्तारी या हिरासत में लिए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।