विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना: पति का वाट्सएप हैक कर महिला को प्रेम जाल में फंसाया, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर मांगे रुपये

Published: Tue, 03 Nov 2026 09:32 PM (IST)

पटना में एक महिला साइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुई, जहां पति का व्हाट्सएप हैक कर आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया। आरोपी ...और पढ़ें

आपत्तिजनक वीडियो बना मांगे रुपये (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

आपत्तिजनक वीडियो बना मांगे रुपये (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. पति का व्हाट्सएप हैक कर महिला को प्रेम जाल में फंसाया।

  2. आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर मोटी रकम की मांग।

  3. पीड़िता ने पटना साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, पटना। मीठापुर निवासी एक महिला साइबर अपराधियों के जाल में फंसकर ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गई। आरोपित ने पहले महिला के पति का वाट्सएप हैक किया और फिर उसी नंबर से वीडियो कॉल कर उसे अपने झांसे में लिया। 

बाद में महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे प्रसारित करने की धमकी दी और मोटी रकम की मांग करने लगा। मामले में पीड़िता ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है।

कुछ दिन पहले महिला के वाट्सएप पर उसके पति के नंबर से वीडियो काल आया। पति समझकर महिला ने कॉल रिसीव किया, लेकिन दूसरी ओर कोई अनजान युवक था। 

प्रेम जाल में फंसाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाया

कॉल कटने के बाद एक दूसरे नंबर से युवक लगातार वाट्सएप मैसेज और वीडियो कॉल करने लगा। शुरुआत में महिला ने बातचीत से इनकार किया, लेकिन लगातार संपर्क करने पर वह युवक से बात करने लगी। धीरे-धीरे आरोपित ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। 

इसके बाद आरोपित ने वीडियो महिला के पति के वाट्सएप पर भेज दिया और मोटी रकम की मांग करने लगा। पैसे नहीं देने पर वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर महिला ने पुलिस से शिकायत की। साइबर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें- औरंगाबाद में सरकारी जमीन बेचकर ठगे ₹6.50 लाख, म्यूटेशन के समय खुला फर्जीवाड़े का राज


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।