Move to Jagran APP

इश्क व दौलत की चाहत में पत्नी ने कराई पति की हत्या

पटना में एक बेवफा पत्नी ने इश्क और दौलत की खातिर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने इस मामले में पत्नी, प्रेमी और सुपारी किलर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Sat, 25 Feb 2017 01:37 PM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 11:56 PM (IST)
इश्क व दौलत की चाहत में पत्नी ने कराई पति की हत्या
इश्क व दौलत की चाहत में पत्नी ने कराई पति की हत्या

पटना [पटना]। आलमगंज थाना अंतर्गत चार माह पूर्व इश्क व दौलत की चाहत में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने के सनसनीखेज मामले का खुलासा शुक्रवार को हुआ। पुलिस ने पत्नी, प्रेमी तथा दोनों सुपारी किलर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

loksabha election banner

पटना पूर्वी एसपी सायली धूरत के समक्ष आलमगंज थाना में फरहाना जबीं ने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि उसकी शादी सब्जीबाग के फ्रिज मैकेनिक रईसुल हक उर्फ आजम के साथ हुई थी। फरहाना की माने तो मनमुताबिक पति नहीं मिलने से शादी के बाद दोनों के बीच अक्सर नोकझोंक और तकरार होती रहती थी। हाल के तीन-चार वर्षों से दोनों के बीच काफी तनाव चल रहा था। मैकेनिक पति अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहता था।

इधर पत्नी का एक रिश्तेदार चांद उसके करीब आकर नजदीकियां बढ़ाने लगा। पत्नी की माने तो चांद का व्यवहार अच्छा लगता था। वह फरहाना को खुश रखता था। इधर चांद को अक्सर घर में देख रईसुल ने कई बार पत्नी को फटकार भी लगाई। तब पत्नी ने प्रेमी को पाने की चाहत में पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। पति के संपति को अपने नाम कराने की साजिश भी रची। उधर पत्नी ने पति पर दबाव बनाकर नालंदा की जमीन को बेचकर रुपये अपने नाम करने का प्रस्ताव रखा। पति ने पत्नी की इस बात को सुनी सुनाई कर दिया।

यह भी पढ़ें:   नकली माल के निर्माण का हब बना पटना, कारीगरी ऐसी कि असली भी फेल, जानिए

पत्नी ने बनाया हत्या का प्लान
पत्नी फरहाना ने प्रेमी चांद के साथ मिलकर पति की हत्या करने की सुपारी आलमगंज अन्तर्गत पीरवैश के मो. सलमान खान तथा लोहरवा घाट के शेरू को चालीस हजार में दिया। पत्नी की माने तो प्रेमी की मदद से तत्काल उन्होंने सलमान खान को सुपारी की आधी राशि बीस हजार रुपये अदा कर दिया। जिसमें से सलमान ने एक हजार शेरू को दिया। हत्या के बाद बकाया राशि देने की बात हुई थी।

पत्नी ने तय किया था मर्डर का स्पॉट
प्रेमी चांद ने बताया कि 15 अक्टूबर 2016 की दोपहर उसके साथ निकली फरहाना पहले कुम्हरार आई। वह दो घंटा घूमने के बाद एनएमसीएच से बिस्कोमान गोलंबर मार्ग के बीच दोपहर करीब तीन बजे पहुंची। यहां कसेरा आयरन के आगे वाले नाले के स्थल को ही मर्डर के लिए तय किया। इसके बाद दोनों घर आ गए। शाम में चांद ने रईसुल हक को एनएमसीएच के समीप एक फ्रिज बनाने के लिए बताया। इसके बाद टेंपो से चांद रईसुल को लेकर बिस्कोमान गोलबंर से आगे बढ़ा। नाला के समीप टेंपो रोका। वहां पहले से सलमान और शेरू खड़े थे। रईसुल को टेंपो से उतारकर चांद ने किराया अदा कर चालक को जाने के लिए कहा। इसके बाद सलमान ने रईसुल का मुंह दाबा और शेरू ने तेज चापड़ सलमान के पेट में घुसेड़ दिया। इसी बीच सलमान ने रईसुल का गला रेत दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर ताबड़तोड़ आधा दर्जन बार चापड़ घोंप दिया। फिर दोनों ने ब्लेड से गला रेत दिया। रईसुल ने छटपटाकर दम तोड़ दिया। दोनों ने शव को नाले में फेंका और चलता बना। चांद के साथ हत्यारे गायघाट पहुंचे और टेंपो से सब्जीबाग के लिए निकल गए। पत्नी ने सुपारी किलर से कहा था कि पति का गला इस तरह रेतना की उसके बचने की कोई संभावना ही नहीं बचे।

यह भी पढ़ें:  होश आने पर रेप पीड़िता ने कहा - सहेली ने पिलाई थी बेहोशी की दवा                  

मोबाइल नंबर से मिला सुराग
हत्या के बाद प्रेमी चांद ने मृतक की पत्नी को फोन कर बताया था कि काम तमाम कर दिया है। रईसुल की हत्या के बाद पुलिस घटना के दिन पति-पत्नी तथा चांद के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत को खंगाला।
थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस को चांद पर शक था। थानाध्यक्ष ने अनुसंधानक सुभाष कुमार तथा एएसआई सैयद गियास हादी को चांद पर नजर रखने को कहा गया। पत्नी के मोबाइल पर लगातार चांद के नंबर से फोन आया था। दोनों पदाधिकारियों ने चांद की हर गतिविधियों पर नजर रखा। इसी बीच सुपारी किलर सलमान और शेरू हत्या का बकाया रुपये जब चांद से मांगने का दबाव बढ़ाया तो तीनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। तीनों ने हत्या करने की बात स्वीकारी। इसके बाद पुलिस ने पत्नी फरहाना को गिरफ्तार कर कांड का खुलासा किया।

यह भी पढ़ें:   BSSC पेपर लीक: चेयरमैन एंड फैमिली ने मिलकर किया था घोटाला

16 अक्टूबर को मिला था शव
आलमगंज थाना के एनएमसीएच-बिस्कोमान मार्ग के बीचो-बीच नाले में 16 अक्टूबर 2016 की सुबह 7:30 बजे गला रेता 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने मृतक की पहचान सब्जीबाग के फ्रिज मैकेनिक रईसुल हक के रूप में की थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा जांच-पड़ताल कर मामले का खुलासा किया।
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.