विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू यादव के लिए CBI अॉफिसर राकेश अस्थाना का नाम नया नहीं, जानिए

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sat, 08 Jul 2017 10:01 AM (IST)Updated: Sat, 08 Jul 2017 11:22 PM (IST)

लालू यादव के लिए सीबीआइ अॉफिसर राकेश अस्थाना का नाम कोई नया नहीं है। पहले चारा घोटाला और अब रेलवे ...और पढ़ें

लालू यादव के लिए CBI अॉफिसर राकेश अस्थाना का नाम नया नहीं, जानिए
लालू यादव के लिए CBI अॉफिसर राकेश अस्थाना का नाम नया नहीं, जानिए

पटना [जेएनएन]। सीबीआइ अॉफिसर राकेश अस्थाना, एक एेसा नाम है जो राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव  के लिए नया और अनजाना नाम नहीं है। लालू पर लगे चारा घोटाले में भ्रष्टाचार के आरोप की जांच में अहम भूमिका निभाने वाले इस सीबीआइ अॉफिसर के हाथों एक बार फिर लालू और उनके परिवार से जुड़े भ्रष्टाचार के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

चारा घोटाले की जांच में निभाई थी अहम भूमिका

देश की बहुचर्चित चारा घोटाले की जांच की जिम्मेदारी इस अाइपीएस अॉफिसर को दी गई थी, जिसके बाद उन्होंने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ 1996 में चार्जशीट दायर की थी। उसके बाद 1997 में लालू प्रसाद यादव को भ्रष्टाचार के आरोप में पहली बार गिरफ्तार किया गया था और बिहार में सियासी तूफान मचा था, उस समय लालू यादव बिहार के मुख्यमंत्री थे। 

1997 को उन्होंने चारा घोटाले में लालू से 6 घंटे तक पूछताछ की थी और तब लालू से पूछताछ के बाद अस्थाना की इमानदारी और कार्यशैली को लोगों ने जाना था। 

अब रेलवे के होटल आवंटन में फर्जीवाड़े की कर रहे जांच

वर्तमान समय में अस्थाना को सीबीआई का एडिशनल डायरेक्टर बनाया गया है और इस पद पर रहते हुए उन्हें लालू यादव के रेलमंत्री रहते हुए रेलवे के होटल के आवंटन में हुए फर्जीवाड़े की जांच की जिम्मेदारी दी गई है और इस मामले में लालू यादव का सामना फिर से राकेश अस्थाना से हुआ है।

चारा घोटाले के बाद अब लालू यादव पर रेलवे के दो होटलों टेंडर बांटने में फर्जीवाड़े का आरोप लगा है और इसकी जांच की जिम्मेदारी भी अब राकेश अस्थाना के पास ही है। इस नए मामले में  लालू के साथ ही उनके परिवार पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। 

सीबीआई के मुताबकि, रेलवे के होटलों के आवंटन के फर्जीवाड़े की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि होटल आवंटन में गड़बड़ियां की गईं, जिसमें होटल लीज पर लेने के बदले में 65 लाख में 32 करोड़ की जमीन ली गई।

 

यह भी पढ़ें: लालूपुत्र तेजस्वी और तेजप्रताप के भविष्य पर लग सकता है सवालिया निशान

 

इस पूरे मामले में लालू और उनके परिवार सहित कई लोगों पर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के केस में आईपीसी की धारा 420 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया और शुक्रवार को पटना स्थित आवास के साथ ही लालू परिवार के कुल बारह ठिकानों पर सीबीआइ ने छापेमारी की और संबंधित दस्तावेज बरामद किए। इस मामले में राबड़ी और तेजस्वी यादव से गहन पूछताछ भी की गई। 

 

 

यह भी पढ़ें: ऐसे फर्श से अर्श तक पहुंचे लालू, कभी फैल गई थी मरने तक की अफवाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।