विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Patna Encounter: 'मम्मी.. मम्मी.. मम्मी.. रात में खाना खिलाया था', पटना एनकाउंटर में ढेर विकास की मां बोली

Published: Tue, 08 Jul 2025 01:03 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jul 2025 01:10 PM (IST)

Patna Encounter पटना में बिजनेसमैन गोपाल खेमका हत्याकांड के आरोपी विकास उर्फ राजा के एनकाउंटर के बाद कई सवाल उठ ...और पढ़ें

पटना में एनकाउंटर मं ढेर हुए विकास उर्फ राजा की मां।
पटना में एनकाउंटर मं ढेर हुए विकास उर्फ राजा की मां।

HighLights

  1. गोपाल खेमका हत्याकांड के आरोपी विकास राजा का हुआ एनकाउंटर
  2. एनकाउंटर के बाद आरोपी राजा की मां की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

डिजिटल डेस्क, पटना। Gopal Khemka Murder Case: बिहार की राजधानी पटना में बिजनेसमैन गोपाल खेमका के मर्डर केस के आरोपी विकास उर्फ राजा का एनकाउंटर (Patna Encounter) अपने पीछे कई सवाल छोड़ गया है। इधर, विकास की मां का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह बदहवास हालत में रात में बेटे को खाना खिलाने की बात कह रही हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी किए गए इस वीडियो में दिखाई देता है कि विकास की मां बदहवासी में सड़क पर चल रही है। एक महिला ने विकास की मां का हाथ पकड़ रखा है। मीडिया कर्मी सवाल पूछते हैं। इसके जवाब में वह कहती है कि साढ़े नौ बजे के आसपास उन्होंने अपने बेटे को खाना खिलाया था।

इसके बाद वह कहती हैं कि करीब साढ़े 10 बजे विकास उर्फ राजा घर से बाहर निकला था। इसके बाद मीडिया कर्मी सवाल करते हैं कि आप विकास की कौन हो? इसके जवाब में वह बार-बार दोहराती हैं मम्मी.. मम्मी.. मम्मी.. मम्मी.. मम्मी.. मम्मी। इसके बाद उनसे पूछा जाता है कि आपका नाम क्या है? जवाब में वह कहती हैं शांति देवी.. शांति देवी।

कहां हुआ विकास का एनकाउंटर

जानकारी के अनुसार, पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र के पीरदमरिया में पुलिस ने विकास उर्फ ​​राजा को एनकाउंटर में ढेर किया है। मंगलवार सुबह यह जानकारी सामने आई थी। बताया गया कि विकास वही है जिसने गोपाल खेमका के मर्डर के लिए हथियार सप्लाई किए थे।

बता दें कि खेमका मर्डर केस में शूटर की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस ने रात में छापामारी की थी। इस दौरान कुख्यात अपराधी विकास उर्फ राजा ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया।

बताया गया कि घटनास्थल पर एक पिस्तौल, एक गोली और कारतूस बरामद हुए हैं। विकास उर्फ राजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच में भेजा गया।

नोट -: एजेंसी के इनपुट के साथ।

यह भी पढ़ें- Gopal Khemka Murder Case: किसने दी थी खेमका की हत्या की सुपारी? शूटर के साथ मास्टरमाइंड भी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- Gopal Khemka Murder Case: पुलिस एनकाउंटर में आरोपी विकास ढेर, गोपाल खेमका हत्याकांड में सप्लाई किए थे हथियार